Mathura Encounter: पुलिस मुठभेड़ में पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद हुआ ‘नशे का माल’

Sanchar Now
1 Min Read

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

श्रीजी मार्केट के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग की। काशीराम कट के पास मधुबनी खंडहर में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

बड़ी घटना करने से पहले बदमाश गिरफ्तार

सीओ रिफाइनरी श्वेता सिंह के अनुसार, बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान लोकेंद्र पुत्र ब्रजराज के रूप में हुई है। वह बिजनौर जिले के थाना हल्दौर के लड़नपुर का रहने वाला है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

अवैध तमंचा व कारतूस एवं गांजा बरामद

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से दो अवैध तमंचा,कारतूस और भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पढ़ें  रातभर हाईवे पर पड़ा रहा महिला का शव, रौंदती रही गाड़ियां… 10 घंटे बाद टुकड़ों में मिली, बस हाथ में दिख रहा था टैटू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment