2027 चुनाव को लेकर मेरठ में दिग्गजों का जमावड़ा, आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी

Sanchar Now
8 Min Read

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज, सोमवार को वेस्ट यूपी में अपने दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए वह मेरठ पहुंचेंगे। उनके साथ सीएम योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे।

नितिन नवीन मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के मांग्ल्य ऑडिटोरियम में 2 हजार छात्रों के साथ ‘युवा संवाद’ करेंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र के 4800 शक्ति केंद्र के संयोजकों को संबोधित करेंगे। शाम को वह ब्रावुरा रिसोर्ट में पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों की अहम बैठकें लेंगे। बैठकों के बाद सुभारती यूनिवर्सिटी के मार्स रिसोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 सितंबर को नितिन नवीन सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मांग्ल्य ऑडिटोरियम में युवाओं से डेढ़ घंटे जेन-जी संवाद

सुभारती यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर को नितिन नवीन की 2 अहम बैठकें होंगी। सबसे पहले वह सुबह 11 बजे मांग्ल्य प्रेक्षागृह में जेन-जी संवाद करेंगे। इसमें यूनिवर्सिटी के 2 हजार छात्र-छात्राओं के साथ उनका सीधा संवाद होगा। एआई, शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी पर बातचीत होगी। इस आयोजन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी और पंकज चौधरी होंगे।

11.30 बजे यह संवाद शुरू होगा, जो 1.30 बजे तक चलेगा। युवाओं के सवालों के जवाब भी देंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं या अन्य को इसमें दखलंदाजी नहीं होगी। पश्चिम क्षेत्र की नई क्षेत्रीय टीम के युवा इस बैठक की कमान संभाले हैं। संवाद से पहले वंदेमातरम् गायन होगा।

4800 शक्ति केंद्र संयोजकों को ढाई घंटे संबोधित करेंगे

मांग्ल्य प्रेक्षागृह में युवा संवाद के बाद नितिन नवीन सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी के मैदान में जाएंगे। यहां पश्चिम क्षेत्र के 14 और भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों की 71 विधानसभा सीटों के 350 बूथों के 4800 शक्ति केंद्र संयोजकों से शक्ति केंद्र सम्मेलन में संबोधित करेंगे।

पढ़ें  घरेलू विवाद में पत्नी ने उठाया ईंट और हंसिया, मार-मार कर की पति की हत्या

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक होंगे। बैठक में मंच पर नितिन नवीन, योगी और पंकज चौधरी होंगे। संभावना है कि प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी आयोजन में रहेंगे। ये बैठक लगभग ढाई घंटे की होगी। जो 1.45 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगी।

सुभारती यूनिवर्सिटी में उतरेगा सीएम योगी का हेलिकॉप्टर

बैठक के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकॉप्टर द्वारा सीधे सुभारती यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां उनके हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलिपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेलिपैड पर उतरने के बाद सीधे युवा संवाद के लिए ऑडिटोरियम तक कार से जाएंगे।

युवा संवाद के बाद वो शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में रहेंगे। शाम 4 बजे सीएम हेलिकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। हिंडन से वो राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री मेरठ में सुबह 11.10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिन के वेस्ट यूपी प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से वाया कार पंकज चौधरी सुबह 11 बजे सुभारती यूनिवर्सिटी आएंगे।

यहां युवा सम्मेलन फिर पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र सम्मेलन में रहेंगे। इसके बाद ब्रावुरा रिसोर्ट में होने वाली 3 प्रमुख बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहेंगे। मेरठ में रात्रि विश्राम करेंगे।

22 सितंबर की सुबह औघड़नाथ मंदिर में वाया कार जाएंगे। दर्शन के बाद वाया कार ही सहारनपुर की बैठकों के लिए जाएंगे। सहारनपुर से वाया कार ही दिल्ली जाएंगे।

मेरठ में जर्मन हैंगर से बना है पंडाल

पढ़ें  अलीगढ़ में टेलर की बेटी बनेगी डॉक्टर, NEET परीक्षा में ऐसे मारी बाजी; जानें अल्फिया खान की सफलता का राज

सुभारती विवि के मैदान में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक के लिए जर्मन हैंगर लगाकर भव्य पंडाल तैयार हुआ है। पंडाल में 5 हजार लोगों के लिए कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था है। जनप्रतिनिधियों के लिए क्रमबद्धता में सोफे की 3 पंक्तियां हैं। पंडाल में 50 से अधिक कूलर और पंखे लगाए गए हैं। ओपन कार्यक्रम होने के कारण बारिश, धूप दोनों से बचाव का इंतजाम पंडाल में है।

जर्मन हैंगर के अंदर सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 6 फिट ऊंचा मंच है। मंच के पीछे 2 सेफ हाउस एक सीएम योगी और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए है। मंच पर 2 डायस प्लस माइक होंगे। एक से राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे माइक से सीएम योगी का संबोधन होगा। इसके साथ ही मैदान में कुछ स्टॉल भी हैं। यहां चाय, नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। पूरे पंडाल को भगवा रंग से सजाया है।

पूर्व से लेकर वर्तमान जनप्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

नितिन नवीन ब्रावुरा में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्षों व पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, सचिव, पुरानी क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्षों से डेढ़ घंटा बातचीत करेंगे। इसके बाद लगभग 25 मिनट पूर्व की टीमों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चाय पर बातचीत करेंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र की 14 संसदीय सीट, 71 विधानसभा सीटों के जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों, एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों के साथ लंबी चर्चा करेंगे।

क्षेत्र, जिला, महानगर टीम सहित कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

संवाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से संवाद भी रखा गया है। शाम को वो ब्रावुरा में ही प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। पश्चिम यूपी की सियासी हवा को भांपेंगे। मॉर्स रिसोर्ट में उनका रात्रि प्रवास होगा।

पढ़ें  सहारनपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव

यहीं से 22 सितंबर की सुबह वो सहारनपुर के लिए जाएंगे। 22 सितंबर को सुबह मार्स रिसोर्ट में मेरठ शहर के प्रबुद्ध वर्ग से एक घंटे का चाय पर संवाद करेंगे। औघड़नाथ मंदिर जाएंगे और वहां से सहारनपुर के लिए निकलेंगे।

सहारनपुर में होंगी दो बैठकें, मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर में कार्यकर्ता के आवास पर जाएंगे, इसके बाद सरोवर पॉर्टिको होटल में उनकी दो अहम बैठकें होंगी। पश्चिम क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, एमएलसी, राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। दूसरी बैठक क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्षों के साथ होगी। इसके बाद वे शाम को मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगे और दिल्ली जाएंगे।

आईकार्ड से ही एंट्री मिलेगी

शक्ति संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को इस बैठक में बिना आईकार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। एंट्री करने वाले हर व्यक्ति के गले में भगवा रंग का एक एंट्री पास डाला जाएगा। गेट पर ही रजिस्टर में उसका रजिस्ट्रेशन होगा। पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों से 100 बसों में शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल अध्यक्ष इस आयोजन में आएंगे।

300 से अधिक चार पहिया वाहन भी आएंगे। आयोजन के प्रारंभ से अंत के दौरान एनएच 58 पर एक तरफ यातायात को विशेष अतिथियों के आगमन और भीड़ को देखते हुए रोका जा सकता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment