ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिसरख में जमीन अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

Sanchar Now
2 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिसरख गांव के (खसरा नंबर-435) आवंटित भूखंड पर बाउंड्री कर आवंटी को निर्माण न करने देने पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने कार्रवाई की। पुलिस की मदद से प्राधिकरण ने लगभग 33000 वर्ग मीटर जमीन की बाउंड्री को ध्वस्त कर अतिक्रमण से मुक्त करा दिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह वर्क सर्किल तीन की टीम ने बिसरख गांव के खसरा संख्या 435 के कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। कुछ लोग लगभग 33000 वर्ग मीटर के कुछ हिस्से पर बाउंड्री करके जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, नायब तहसीलदार पुष्पा यादव और वर्क सर्किल तीन के प्रभारी नरोत्तम चौधरी की टीम ने अवैध निर्माण को ढहा कर जमीन खाली करा ली है।

ओएसडी अभिषेक पाठक ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने अपील की है कि अगर कहीं पर अवैध रूप से जमीन कब्जा कर कॉलोनी काटी जा रही है तो उसमें अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

पढ़ें  लप्पू सा सचिन के बाद अब लप्पू सा प्राधिकरण झिंगुर से अधिकारी कहकर सुर्खियों में आई मिथलेश भाटी, देखे वीडियो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment