ग्रेटर नोएडा के CEO बलकार सिंह का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन, कब्जाधारियों से मुक्त कराई ₹24 करोड़ की सरकारी जमीन

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। छपरौला में सहारा समतल के पास अवैध रूप से बनाए गए मकानों और प्रॉपर्टी डीलरों के दफ्तरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में तीन एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 24 करोड़ रुपये है।

प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली थी कि अधिसूचित क्षेत्र में सहारा समतल के पास बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। कालोनाइजर बिना अनुमति के कालोनी विकसित कर रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रेटर नोएडा के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग की टीम सोमवार सुबह 6:30 बजे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और करीब तीन एकड़ जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला उसे ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विवरण

टीम में ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक परियोजना विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक नितीश कुमार, सहायक प्रबंधक भूपेंद्र त्यागी शामिल रहे। लगभग तीन घंटे की कार्रवाई में अवैध रूप से बने मकानों और प्रॉपर्टी डीलरों के दफ्तरों को ढहा दिया। इसके अतिरिक्त जमीन कब्जाने के लिए बनाई गई चारदीवारी को भी तोड़ दिया गया। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि सहारा समतल क्षेत्र ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में है। यहां पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण करने की छूट नहीं है। अनुमति के बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

पढ़ें  विदेशी छात्र करेंगे रामभजन, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य कार्यक्रम

कार्रवाई के दौरान विरोध

कुछ लोगों ने विरोध किया

अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने की वजह से कारवाई प्रभावित नहीं हुई।

शाहबेरी में जर्जर मकान सील

जर्जर मकान सील

परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में सोमवार को प्राधिकरण की टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी पहुंची और यहां एक जर्जर मकान को सील कर दिया। पुलिस की मदद से सीलिंग की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। प्राधिकरण की टीम के साथ चौकी प्रभारी विपिन कुमार और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment