तालाबों के सौंदर्यीकरण में देरी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने ठेकेदार पर लगाया 5.25 लाख का जुर्माना

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव में दो तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों में लापरवाही करने पर प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 5.25 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर सभी गांवों के तालाबों के सौंदर्यीकृत के कार्य किए जा रहे हैं। सीईओ के ही निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में चल रहे सभी विकास कार्यों के सूचना पट्ट (पब्लिक इनफॉरमेशन बोर्ड) साइट पर लगाए गए हैं। खेड़ी भनौता गांव में स्थित दो तालाबों का सौंदर्यीकरण मैसर्स चौधरी एसोसिएट्स द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों को जानकारी के लिए कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाए गए थे। इन बोर्डों पर कार्यों का पूरा ब्यौरा लिखा जाना है, लेकिन कॉन्ट्रैक्टर ने कार्य शुरू होने व पूरा होने के तथ्य के बजाय बॉन्ड जारी करने की तिथि अंकित करा दी। इससे भ्रम की स्थिति बन गई।

इस बोर्ड में अंकित तथ्यों के आधार पर ग्रामीणों ने शिकायत की, कि तालाबों के सौंदर्यीकरण करने की अवधि खत्म हो गई है फिर भी मौके पर काम पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग से इसकी जानकारी ली और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसीईओ अमनदीप डुली ने बताया कि तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने में देरी के चलते प्राधिकरण की तरफ से संबंधित ठेकेदार मैसर्स चौधरी एसोसिएट्स पर दो बार में 5.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने के रकम की रिकवरी ठेकेदार को होने वाले भुगतान में से कटौती करके की जाएगी। साथ ही मौके पर लगे सूचना पट्ट पर सही तथ्य अंकित करते हुए फिर से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एसीईओ अमनदीप डुली ने बताया कि सभी वक्त सर्किल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि साइटों पर लगे सूचना पट्ट में अंकित तथ्यों की पड़ताल कर लें। अगर किसी साइट पर सूचना पट्ट नहीं लगे हैं तो आगामी मंगलवार तक जरूर लगा लें। इसके बाद शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य में देरी होने पर टाइम एक्सटेंशन का प्रावधान है। इन तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अप्रूवल की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें  प्राधिकरण ने खोल दिया खजाना नोएडा में विकास के लिए खर्च होंगे तीन हजार करोड़ रुपए

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ठेकेदार को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा में चल रहे सभी कार्यों के स्थलों पर सूचना पर जरूर लगाए जाएं। उन कार्यों के शुरू होने और पूरा होने की तिथि अंकित करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्यों को समय में पूरा न करने वाले कांट्रैक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment