80 घंटे से अंधेरे में डूबा हल्दौनी, 3 महीने की बच्ची की बिगड़ी हालत; NPCL की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा के पास ग्राम हल्दौनी स्थित विश्वनाथ मंदिर वाली गली में पिछले करीब 80 घंटे से बिजली गुल होने के कारण लोगों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच स्थानीय निवासी NPCL अधिकारियों की कार्यशैली और लापरवाही से बेहद परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग केवल आश्वासन दे रहा है, जबकि इलाके के कई परिवार अंधेरे और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय निवासी विनय गुप्ता ने बताया कि उनके घर में 3 महीने की नवजात बच्ची है, जिसकी गर्मी और उमस के कारण तबीयत बिगड़ गई है और उसे लगातार उल्टियां हो रही हैं। बच्ची की मां की हालत भी खराब बताई जा रही है। परिवार का कहना है कि लगातार चार दिनों से बिजली न होने के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। विनय गुप्ता का यह भी कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से नौकरी पर नहीं जा सके, जिससे आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

लोगों का आरोप है कि 17 मई को ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद NPCL की टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन आधी गली की बिजली चालू कर बाकी हिस्से को अंधेरे में छोड़कर चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकारियों का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, जबकि स्थानीय जेई द्वारा फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था बहाल कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment