Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 22 मई 2026 : आज ज्येष्ठ षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल कब से कब तक रहेगा

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj ka Panchang 22 May 2026 (आज का पंचांग): सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंगों का विशेष महत्व है. इन पांच अंगों में तिथि नक्षत्र योग करण और वार आते हैं. इन्हीं के आधार पर दिन की शुरुआत शुभ अशुभ समय और नए या शुभ कार्यों के समय का निर्धारण किया जाता है. पंचांग केवल समय सारणी नहीं, बल्कि जीवन को प्रकृति और ग्रहों के अनुकूल चलाने का प्राचीन वैज्ञानिक माध्यम भी है. 22 मई 2026 का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है.

सूर्योदय और सूर्यास्त समय

  • शुक्रवार को सूर्योदय 5 बजकर 27 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 9 मिनट पर होगा.
  • वहीं चंद्रोदय सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर और चंद्रास्त देर रात 12 बजकर 32 मिनट 23 मई को होगा.

तिथि और नक्षत्र विवरण

  • षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन षष्ठी तिथि का ही मान रहेगा.
  • अश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा और देर रात 2 बजकर 8 मिनट 23 मई तक रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र लगेगा.
  • वृद्धि योग सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा और तैतिल करण सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. यह समय शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है.

अशुभ समय 

  • राहुकाल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
  • यमगंड दोपहर 3 बजकर 43 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.
  • गुलिक काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक और फिर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. पूरे दिन गण्ड मूल का प्रभाव रहेगा, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment