‘टॉक्सिक’ के सामने ‘हनुमान अंश’ ने लगाई दहाड़, जन्माष्टमी से एक दिन पहले की बंपर कमाई

Sanchar Now
6 Min Read

धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। हैरानी वाली बात ये है कि फिल्म ने जो कमाल ओपनिंग डे और करीब 15 दिनों तक नहीं दिखा पाई वो 16वें दिन से शुरू हुआ। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 28 दिन गुजर चुके हैं और पिछले कुछ दिनों से इसकी कमाई ने थिएटरों में सुनामी ले आई है। आलम ये है कि महज 2 करोड़ रुपये के खर्च से बनाई गई इस फिल्म के सामने अब यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का भी दम निकलता दिख रहा है जिसे बनाने में करीब 500 से लेकर 1000 करोड़ रुपये तक खर्च होने की चर्चा है।

बहरहाल, ऐसा अमूमन कम ही होता है कि फिल्म रिलीज के कुछ दिनों के बाद तक बिल्कुल ज़ीरो कमाई कर रही हो और फिर 15 दिनों बाद रफ्तार पकड़ती हो। मामला हमेशा अलग रहता है और फिल्म वक्त के साथ-साथ धीमी पड़ा करती है। शोभिनव सत्य स्टारर ‘हनुमान अंश’ ने 28वें दिन भी गजब कमाल दिखाया है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 12 साल के एक दुखी बालक लक्ष्मी नारायण शर्मा की है जो आगे चलकर बड़ा होकर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध होते हैं।

‘हनुमान अंश’ की कहानी क्या है

फिल्म में दिखाया जाता है कि लक्ष्मी नारायण शर्मा (नीम करोली बाबा) अपनी माता के आकस्मिक निधन के बाद ईश्वर और अपनी माता को दोबारा पाने के लिए व्याकुल हो जाते हैं। मां के लिए तीव्र तलाश शुरू करते हैं और अपना घर छोड़ देते हैं। उत्तर भारत के जंगलों से होते हुए मंदिरों और गांवों की लंबी यात्रा करते हैं और इस दौरान मौन, अनुशासन और कठोर भक्ति के मार्ग को अपनाते हैं। आखिरकार, वे मोह-माया त्यागकर भूखों को भोजन कराने, जरूरतमंदों की मदद करने और अपने प्रेम व मौन आशीर्वाद से लोगों का जीवन बदलने की राह चुन लेते हैं।

पढ़ें  पहले ली हैट्रिक, कुल 5 विकेट झटके, इस गेंदबाज ने केसीएल के डेब्यू मैच में मचाई तबाही

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 3644% का फायदा कमा लिया है

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 24वें दिन जहां करीब ₹12.75Cr यानी अब तक की सबसे अधिक कमाई की थी, वहीं अब 28वें दिन भी इस फिल्म ने जादू कर दिया। इसने गुरुवार को 40% की तेजी के साथ करीब ₹11.00Cr की कमाई की, जो करीब 7,055 शोज से मिले। यहां ये भी बता दें कि फिल्म का कलेक्शन 8वें, 9वें दिन 4 , 5 लाख के आसपास होने लगा था क्योंकि इसे महज 29, 30 शोज़ ही मिल रहे थे। फिल्म ने अब तक देश भर में ₹72.88Cr नेट कलेक्शन कर डाला है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹85.97 Cr हुई है। इस तरह अगर मुनाफे की बात करें तो फिल्म ने 3644% का फायदा कमा लिया है, जो इस साल का एक शानदार रेकॉर्ड है।

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ की कहानी क्या है

वहीं यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ से जबरदस्त उम्मीदें थीं जो वक्त के साथ-साथ चकनाचूर होती दिख रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1940 के दशक से लेकर 1970 के दशक के बीच पुर्तगालियों के शासन वाले गोवा के बैकग्राउंड पर बनी है। फिस्म एक गैंगस्टर ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से राया (यश) और उसकी बड़ी बहन गंगा (नयनतारा) के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल दोनों भाई-बहन का बचपन काफी संघर्ष में बीतता है जो उन्हें काफी मजबूत बना देता है। फिल्म में दिखाया जाता है कि 1920 के दशक में बचपन में राया के पिता की हत्या के बाद, 1947 में अंग्रेजों के जाने के बाद और पुर्तगालियों के नियंत्रण वाले गोवा में कहानी आगे बढ़ती है। राया और गंगा अपने पिता की मौत का बदला लेते हैं। वे वहां अफीम (ओपियम) और अवैध ड्रग्स के काले कारोबार और सिंडिकेट पर अपना खूनी साम्राज्य खड़ा करना शुरू करते हैं।

पढ़ें  व्हीलचेयर वाले वीडियो वायरल पर अलका याग्निक का रिएक्शन, कहा- मैं बस थक गई थी, इसलिए...

‘टॉक्सिक’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई

फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन गुजर चुके हैं और इसकी कमाई की रफ्तार स्लो मोशन में नजर आ रही है। इस फिल्म ने 9वें दिन 10,863 शोज़ ती बदौलत केवल ₹4.25Cr की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक ₹239.30 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म ₹328.45 Cr की कमाई कर चुकी है, जो लागत से अभी काफी दूर है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की कमाई कितनी

वहीं अगर 20 दिन पहले रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की बात करें तो फिल्म ने 21वें दिन केवल 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसने अब तक देश भर में ₹149.75 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक ₹212.05 Cr की कमाई की है। अब चूंकि फिल्म का बजट 25 से 45 करोड़ के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में कलेक्शन के आंकड़े बेहतरीन हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment