स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड शतक से भारत की हांगकांग पर रिकॉर्ड जीत

Sanchar Now
5 Min Read

गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 में भारत का सामना हॉन्ग कॉन्ग से हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की पूरी टीम 56 रनों पर सिमट गई, जिससे भारत को 137 रनों की यादगार जीत मिली. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 124 रन बनाए.

स्मृति मंधाना ना केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं बल्कि सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है. मंधाना ने इस मुकाबले में ऐसे ही 10 रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

स्मृति मंधाना महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं, उनके अब 10880 रन हो गए हैं. उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में 10868 रन बनाए थे.

  • 10880 रन – स्मृति मंधाना
  • 10868 रन – मिताली राज
  • 10740 रन – सूजी बेट्स

सबसे ज्यादा शतक

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्मृति मंधाना के अब 18 शतक हो गए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. मेग लैनिंग और लौरा वुल्वार्ट ने 17-17 सेंचुरी लगाई हैं. इस मामले में मंधाना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

  • 18 शतक – स्मृति मंधाना
  • 17 शतक – मेग लैनिंग
  • 17 शतक – लौरा वुल्वार्ट

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने 93वीं बार किसी पारी में 50 या उससे अधिक रन बनाए. सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के मामले में उन्होंने मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

पढ़ें  'वे कुछ भी तो नहीं जीतते', दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बयान

टी20 में 2 शतक लगाने वाली पहली भारतीय

स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. उनके अलावा सिर्फ हरमनप्रीत कौर टी20 में सेंचुरी लगा पाई हैं, जबकि मंधाना के अब 2 शतक हो गए हैं.

29वीं अर्धशतकीय साझेदारी

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 29वीं बार है, जब इन दोनों ने 50 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है. वहीं यूएई की ईशा ओजा और तीर्थ सतीश ने 23 बार ऐसा किया है.

एशिया कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

महिलाओं के टी20 एशिया कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अब मंधाना के नाम है. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 124 रन बनाए. उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम था, जिन्होंने 2024 में 119 रनों की पारी खेली थी.

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के

मंधाना अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ शतकीय पारी में उन्होंने 7 छक्के लगाए. उनके कुल छक्कों की संख्या 95 हो गई है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाजों की सूची में स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर आ गई हैं. उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 7 सिक्स लगाए. यह भारतीय रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम है, जिन्होंने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 8 सिक्स लगाए थे.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 500+ रन (टी20)

पढ़ें  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में हार्दिक पांड्या का कटेगा पत्ता? जानें टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम जुड़ गया है. मंधाना अब तक 4 बार ऐसा कर चुकी हैं, जबकि चमारी अटापट्टू और लौरा वुल्वार्ट ने तीन-तीन बार ऐसा किया था.

टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (भारत के लिए)

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ स्मृति अम्नधाना द्वारा बनाए गए 124 रन, टी20 में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने अपने ही 112 रन के स्कोर को बेहतर किया है. वहीं तीसरे नंबर पर हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 2018 में 103 रन की पारी खेली थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment