रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जहां पहले दिन कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली, वहीं दूसरे दिन रवींद्र जडेजा का जलवा देखने के लिए मिला। जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और एक वक्त संकट में दिख रही भारतीय टीम को वहां से बाहर निकालने का काम किया। भले ही रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने ऐसा कारनामा जरूर कर दिया है, जो इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा ने पूरे किए 2000 रन

इस वक्त आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा चक्र शुरू हो चुका है। टीम इंडिया का इसमें ये पहली सीरीज है। खैर, बात अगर रवींद्र जडेजा की करें तो उन्होंने ​इस टूर्नामेंट में अपने 2000 रन जरूर पूरे कर लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने अब तक 41 टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलकर 2010 रन अपने नाम कर लिए हैं। इसमें उन्होंने तीन शतक और 13 अर्धशतक लगाने का काम किया है।

डब्ल्यूटीसी में जडेजा ले चुके हैं 100 विकेट 

इतना ही नहीं रवींद्र जडेजा ने 2000 रन बनाने के साथ साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट भी लिए हैं। अब वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 2000 रन बनाने के साथ साथ 100 विकेट भी अपने नाम किए हैं। जडेजा की अभी इस मैच में बॉलिंग तो आएगी, लेकिन इससे पहले बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 137 बॉल खेलकर 89 रन बनाने का काम किया है। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और एक छक्का भी लगाया।

पढ़ें  बारबाडोस में फंसी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, देश लौटने में देरी! सामने आई बड़ी वजह

टीम इंडिया को ये मैच जीतना होगा जरूरी

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच हार चुकी है, ऐसे में इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है। अगर सीरीज का ये मैच भी गया तो फिर यहां से वापसी होना करीब करीब असंभव टाइप का हो जाएगा। हालांकि अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाकर टीम इंडिया इस वक्त ड्रा​इविंग सीट पर जाकर जरूर बैठ गई है। अब इंग्लैंड की टीम कैसी बल्लेबाजी करती है, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment