हॉकी वर्ल्ड कप: भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, अर्जेन्टीना ने 5-3 से हराया

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: एम्स्टेलवीन के मैदान पर भारतीय हॉकी टीम के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के बेहद अहम पूल-ई मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 3-5 से हरा दिया। इस शिकस्त के साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई।

शुरुआती झटकों ने बिगाड़ा भारत का खेल

भारतीय टीम को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला कम से कम 2 गोल के अंतर से जीतना था। लेकिन मैच की पहली ही सीटी बजने के बाद अर्जेंटीना ने ऐसा धावा बोला कि भारतीय डिफ़ेंस संभल ही नहीं पाया। खेल के 36वें सेकेंड में जोआक्विन टोस्कानी के गोल के बाद अर्जेंटीना ने लगातार हमला जारी रखा और टॉमस डोमेने के 2 गोल की मदद से अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली।

भारतीय खिलाड़ी लगातार हुए नाकाम

मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश जरूर की। सुखजीत सिंह ने आगे बढ़कर हमला बोला और टीम के लिए 2 गोल दागे, वहीं हार्दिक सिंह ने भी पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर अंतर कम किया। लेकिन अर्जेंटीना के निकोलस डेला टोरे और लुकास टोस्कानी के गोलों की बदौलत विरोधी टीम हमेशा बढ़त बनाए रखने में सफल रही।

1975 के बाद से नहीं जीता खिताब

1975 में कुआलालंपुर में पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीतने के बाद से भारत कभी पोडियम तक नहीं पहुंच पाया है। इस बार भी पदक की उम्मीदें अधूरी रह गईं और 51 सालों से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म नहीं हो सका। खिताब की दौड़ से बाहर होने के बाद अब भारत को अपनी साख बचाने के लिए क्लासिफिकेशन मैच खेलना होगा। 28 अगस्त को भारतीय टीम 7वें स्थान के मुकाबले में बेल्जियम से भिड़ेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment