‘वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले राहुल गांधी’, सीएम योगी बेटियों को भड़काने का लगाया आरोप

Sanchar Now
5 Min Read

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कई सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं ता लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि जो बात स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने कही थी, उन्होंने उस पीड़ा को कहा था कि एक रुपया भेजता हूं. नीचे केवल 15 पैसा पहुंचता है. बाकी 85 पैसा कौन खाता था. ये 85% खाने वाले लोग कोई और नहीं थे. ये वही कांग्रेस के लोग थे. वही समाजवादी पार्टी के लोग थे. हमारी सरकार में गरीबों को पिछले नौ वर्ष के अंदर आवास मिले हैं. हर गरीब के घर में शौचालय बना है. आज सड़कों का जाल बिछा है. आज जो यहां पे 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उपहार रक्षा बंधन के ठीक पहले बरेली जनपद को प्राप्त हो रही है. आप रायबरेली जनपद को प्राप्त हो रही है.

राहुल गांधी लड़कियों को भड़काने का काम करते हैं- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि विकास आज की आवश्यकता है. अन्नदाता किसान के चेहरे पर ये विकास मुस्कान लाएगा. आपने बदलते हुए रायबरेली को देखा होगा. मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री 12 में घिसटते हुए चलती थी. आज 25-26 में 2156 कोच का उत्पादन किया. आज वंदे भारत ट्रेन मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में बन रही है. आपके सांसद क्या गुल खिला रहे हैं. युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कल हनुमानगढ़ी गए थे. बाबरी के भक्तों का आचरण देखा होगा. वहां पर मछली की दावत उड़ाते हैं. राहुल जी लड़कियों को भड़काते है, उन्हें गलत तथ्यों से अवगत कराते हैं. आप मनु को माने या न माने आप राम को भी नहीं माने या माने. आज भी हर सनातनी मनु का दिया हुआ काल गणना मानता है. ये भारत का काल गणना है ये आपके दादा, नाना दादी ने नहीं दिया, ये मनु ने दिया.

पढ़ें  सरयू एक्‍सप्रेस में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाला नसीम एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसवाले भी घायल

सैफई सिंडीकेट जमीन पर कब्जा करता था- सीएम योगी

आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी की निंदा करते हैं. भारत के बाहर जाते हैं तो देश की निंदा करते हैं. देश की सेना पर सवाल उठते हैं. आपने देखा जंतर मंतर पर बेटी ने प्रधानमंत्री से माफी मांगी. रायबरेली के विकास में आपकी रुचि है. रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस द्वारा थोपे गए लोगों को भेजा गया. कांग्रेस का मानना है केवल एक परिवार को सम्मान मिले. सैफई सिंडीकेट को सम्मान मिले. कोई गुंडा समाजवादी पार्टी के करीब पाता. कांग्रेस के रंग में रंगे बबुआ ने कहा कि एक परिवार के पांच सांसद होने के चलते पार्टी नहीं टूटी. यानी कि दूसरे सांसद किसी काम के नहीं. सैफई सिंडीकेट गरीब की जमीन पर कब्जा करते थे, नौकरी पर कब्जा यही सिंडिकेट करता था.

विदेश के पैसे से देश को अस्थिर करना चाहती है कांग्रेस- सीएम योगी

आज प्रदेश के 16 करोड़ गरीबों को राशन मिल रहा है. पहले ये राशन कांग्रेस और सपा वाले चट कर जाते थे. आज कोई नौकरी निकलती है तो उसमें रायबरेली के लोग भी नौकरी पाते हैं. हमने राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर सभागार बनाया. वीरा पासी के नाम पर स्मारक बनेगा, उनकी मूर्ति लगेगी. ये प्राचीन देश है, इसे कांग्रेस ने नहीं बनाया. आज फिर देश को बांटने में लगे हैं. विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करना चाहते हैं. ये लोग कृष्ण की विरासत पर सवाल उठाते हैं.

जो राम का है, वह हमारे काम का है- सीएम योगी

मंच से सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी की बेड़िया तोड़कर वो राम मंदिर आए. इसकी कीमत में उन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया. जो राम का होगा वो हमारे काम का होगा. पहले यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट होता था, आज वो अवध के लोगों के साथ मिलने को तैयार हैं. हमने आवास के लिए जाति नहीं पूछी. हमने कांग्रेस से ज्यादा आवास और शौचालय दिए. रोजगार के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना दी. शिक्षा मित्रों को समाजवादी ने मझदार में लटका दिया था, हमने उनका मानदेय 18 हजार किया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment