कोहरे में सुरक्षित सफर की पहल: एनएच-34 लुहारली टोल पर चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ते कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए एनएच-34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बुधवार को एक विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

दरअसल, अभियान के तहत टोल प्लाजा पर मौजूद अधिकारियों ने वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी। चालकों को कम गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का सही उपयोग करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी गई। इसके साथ ही वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप और स्टिकर लगाए गए, ताकि कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों की पहचान आसानी से हो सके और टकराव की घटनाओं से बचाव हो।

अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरा दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह बनता है, ऐसे में यह अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों को यह भी समझाया गया कि थोड़ी सी सावधानी न केवल उनकी, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी बचा सकती है।

यह विशेष अभियान वरिष्ठ टोल प्रबंधक बजरंग सैनी, प्रोजेक्ट प्रबंधक विनीत सिंह, रोड सेफ्टी प्रबंधक दयानन्द वर्मा, अजीत चौधरी और सोमवीर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने इसमें सहयोग किया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता दिखाई।

पढ़ें  दिल्ली फेयर में सजा भारत का हुनर — 3000 प्रदर्शक और 110 देशों से पहुंचे इंटरनेशनल बायर्स
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment