गजब का प्यार! 8 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी दूसरे प्रेमी संग फरार; लेने पहुंचे पति को पीटा

Sanchar Now
1 Min Read

बाराबंकी में एक महिला ने अपने दो बच्चों को छोड़कर दूसरे प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। फैजाबाद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार मिश्रा ने 8 साल पहले बाराबंकी के दसौली गांव की 26 वर्षीय युवती से लव मैरिज की थी।

दंपति के दो बच्चे हैं। कुछ दिन पहले महिला अचानक घर से लापता हो गई। पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रोहित नाम के युवक के साथ रह रही है।

रामकुमार फैजाबाद में गैरेज चलाते हैं। रोहित उनके गैरेज पर काम करने आया था। वहीं उसकी रामकुमार की पत्नी से नजदीकियां बढ़ीं। जब रामकुमार अपनी पत्नी को वापस लाने राजापुर गांव पहुंचे, तो पत्नी और रोहित ने उन पर हमला कर दिया।

रामकुमार ने किसी तरह जान बचाकर सुबेहा थाने में तहरीर दी। पत्नी और उससे प्रेमी रोहित पर साजिश, हमला और परिवार तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार महिला व उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

पढ़ें  पुलिसकर्मी बनकर महिला का यौन उत्पीड़न करने वाला शख्स गिरफ्तार, लाइसेंस को बताता था पुलिस पहचान पत्र
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment