6 माह में निषादों को आरक्षण दिलाएं, नहीं भाजपा का साथ छोड़ें, संजय निषाद को मुकेश साहनी की चुनौती

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख व बिहार में मंत्री रहे मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संजय निषाद को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि संजय छह माह में भाजपा से निषाद आरक्षण दिलाएं अन्यथा एनडीए को छोड़ इंडी गठबंधन में आ जाएं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात कर उन्हें गठबंधन का हिस्सा बनाया जाएगा।

शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में सहनी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा अब निषाद पार्टी को गठबंधन में नहीं रखेगी, क्योंकि भाजपा अब सिर्फ हिन्दू-मुलसमान की राजनीति कर रही है।

यब भी आरोप लगाया कि संजय ट्रैक से उतर गए हैं और सिर्फ परिवार की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधान सभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेगी। इसके लिए 25 जुलाई से 101 दिनों की यात्रा निकाल लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पढ़ें  दिल्लीः रात को टहल रहे पुलिसकर्मी और पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment