एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में नेपाल 26 रन पर ढेर, भारत ने 306 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

Sanchar Now
3 Min Read

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत ने नेपाल को 306 रनों से हरा दिया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 332 रन बनाए थे, जवाब में नेपाल की पूरी टीम 26 रनों पर सिमट गई. यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में इंडिया ए की सबसे बड़ी जीत है.

इंडिया ए के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन और कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली थी. उनके अलावा सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंद में 36 रनों की कैमियो पारी खेल भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाया था. भारत ने यह मैच 306 रनों के अंतर से जीता, लेकिन यह वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत नहीं है. हालांकि इंडिया ए की सबसे बड़ी जीत जरूर है.

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत (इंडिया ए)

यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब इंडिया ए ने किसी मैच में 300 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से जीत दर्ज की है. इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत साल 2018 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ आई थी, जब इंडिया ए ने 281 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी.

306 रन – बनाम नेपाल – 2026

281 रन – बनाम लीसेस्टरशायर – 2018

203 रन – बनाम वेस्टइंडीज ए – 2018

202 रन – बनाम नीदरलैंड्स ए – 2006

नेपाल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

दूसरी ओर नेपाल 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई थी, किसको पता था कि नेपाल की पूरी टीम महज 26 रनों पर सिमट जाएगी. यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में पांचवां सबसे छोटा स्कोर है. लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम के नाम है. वह साल 2007 में बारबाडोस के खिलाफ केवल 18 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

पढ़ें  सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पैप्स पर भड़के Salman Khan, आंखें दिखाते हुए गुस्से से बोले- 'पीछे हटो सब'

वैभव-अभिषेक नहीं चले

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की थी. वैभव कुछ देर क्रीज पर जमे रहे और 32 गेंद खेलकर 26 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने अपनी 13 गेंद की छोटी सी पारी में 9 रन बनाए और एक छक्का लगाया. केवल 42 के स्कोर पट 3 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने टीम इंडिया को संभाला था. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 206 रनों की पार्टनरशिप हुई. तिलक ने 107 रन और कुमार कुशाग्र ने 117 रन बनाए.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment