PM मोदी ने CM योगी से फोन पर की बात, माता सावित्री देवी के निधन पर जताया शोक

Sanchar Now
7 Min Read

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सीएम योगी से बात फोन पर बात की और श्रद्धांजलि अर्पित की है. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.’

उपराष्ट्रपति ने भी जताया शोक 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लिखा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी, श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

सीएम योगी की मां के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं. शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.’

पढ़ें  भंडारे में पड़ोसी से हुआ विवाद, गुस्सा पिता पर निकाला; बेटे ने छत से फेंक दिया

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गांव में निधन हो जाने की खबर अति-दुखद है. उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.’

यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने लिखा- ‘मां का चले जाना जीवन का ऐसा गहरा दुःख है, जिसकी रिक्तता कभी पूरी नहीं हो सकती. मुख्यमंत्री जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें.’

इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री): उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार सुनकर दुख हुआ. उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात है.

ष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड): उन्होंने ‘एक्स’ पर शोक संदेश में लिखा कि माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है, और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा योगी जी और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

पढ़ें  अयोध्या में सुगम और विशिष्ट पास धारकों के लिए सप्त मंडपम के दर्शन का इंतजार बढ़ा, ये कारण

केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश): उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन हो गया है और सभी लोग शोक संतप्त हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मुख्यमंत्री व परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की, साथ ही बताया कि अंतिम संस्कार में वे शामिल होंगे.

ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश): उन्होंने इस खबर को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. ब्रजेश पाठक ने लिखा- मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं. दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें.

पंकज चौधरी (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश): उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें.’

पढ़ें  रामलला की संपूर्ण तस्वीर को लीक करना सही नहीं! मुख्य पुजारी बोले- जांच होगी

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा- सीएम योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मां का साया जीवन की वह अनमोल धरोहर है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. उनका स्नेह, त्याग, तपस्या और आशीर्वाद जीवनभर संतान के साथ रहता है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं आदरणीय योगी जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें.’

रवि किशन (सांसद, गोरखपुर): उन्होंने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment