यूपी चुनाव में उतरने को तैयार नया मोर्चा, ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन का आज ऐलान, किसे चुनौती

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मिलकर लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। इसकी औपचारिक घोषणा दोनों पार्टियों के प्रमुख गुरुवार को करेंगे।

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को लखनऊ के एक होटल में संयुक्त प्रेस वार्ता कर गठबंधन की औपचारिक घोषणा करेंगे। सूत्रों की मानें तो यह नया राजनीतिक मोर्चा प्रदेश की करीब 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। सीट बंटवारे के तहत एआईएमआईएम 40 से 45 मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, जबकि शेष अधिकांश सीटों पर आजाद समाज पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी।

सपा, कांग्रेस और बसपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दलित-मुस्लिम सामाजिक समीकरण पर आधारित यह गठबंधन समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेगा।

ओवैसी-चंद्रशेखर साथ आए तो क्या होगा

ओवैसी और चंद्रशेखर का संभावित अलायंस यूपी चुनाव में क्या अखिलेश यादव के PDA फॉर्म्युले के लिए चुनौती बनेगा ? ओवैसी और चंद्रशेखर दलित वोटों को अपने साथ लाना चाहते है, जबकि अखिलेश-कांग्रेस अलायंस की कोशिश इस वर्ग को गोलबंद करने की है। इससे अखिलेश की मुश्किलें बढ़ सकती है। अगर ओवैसी और चंद्रशेखर का मोर्चा समाजवादी-कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रहा तो उसका बीजेपी को परोक्ष रूप से फायदा मिल सकता है।

राजभर के करीबी ने 36 सीटें मांगी हैं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि ओपी राजभर के लोग समाजवादी पार्टी से 36 सीटें मांग रहे है। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश से ओपी राजभर को लेकर सवाल कियागया तो उन्होंने कहा कि वो क्या हमें बताएंगे? क्या उनकी भेजी हुई सूची खोल दू? अखिलेश ने दावा किया, उनके लोग इधर भी आने की आस लगाए हुए है। उनका एक करीबी आदमी 36 सीटों की सूची भेज रहा है। अखिलेश के इस बयान के बाद अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें  वैज्ञानिकों ने मनसा देवी की पहाड़ी को बताया खतरा, ड्रोन सर्वे की मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment