जेवर में सुबह 7 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जेवर कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक मई से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर 14 घंटे तक रोक लगा दी गई। वे सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कस्बे में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

नए यातायात नियम

ट्रैफिक पुलिस ने नए यातायात नियम शुरू कर एडवाइजरी जारी कर दी है। यह निर्णय एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों और अन्य गतिविधियों के कारण लगने वाले जाम को कम करने के लिए लिया गया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट मिलेगी। इससे पहले कस्बे में भारी माल वाहक वाहनों के लिए सुबह सात बजे से 10 बजे और शाम को तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रवेश पर रोक थी। इसके बावजूद निर्माण साइट और अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले भारी वाहनों की वजह से कस्बे में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। इसके चलते डीसीपी ट्रैफिक ने एक मई से जेवर कस्बे में सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक नो एंट्री लागू की है। इस दौरान एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोलियम पदार्थ वाले वाहन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, दूध ब्रेड आदि आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छूट रहेगी।

वाहनों को रोकने के स्थान

इन स्थानों पर वाहनों को रोका जाएगा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के बीच हरियाणा और अलगीढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को गोपालगढ़ गांव के पास रोका जाएगा। खुर्जा बुलंदशहर की तरफ से आने वाले वाहनों को जहांगीरपुर नहर के पास और थोरा के पास रोका जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट, रबूपुरा और यीडा क्षेत्र की तरफ से आने वाले वाहनों को साबौता अंडरपास के समीप रोका जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment