नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या का ट्रेड बेशक आधिकारिक नहीं हुआ हो, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से कंफर्म कर दिया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने एक्स हैंडल पर फैंस को दिवाली विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है. इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या नहीं हैं. तस्वीर में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी दिख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ मुंबई ने कैप्शन में लिखा, “हमारा वन फैमिली परिवार आपको रोशनी, प्यार और खुशियों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं देता है.”
मुंबई इंडियंस के इस सोशल मीडिया पोस्ट से ये साफ हो गया है कि अब हार्दिक अगले सीजन में इस टीम की जर्सी में नहीं दिखेंगे. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में लौटे थे. हार्दिक की वापसी के साथ ही उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी मिली, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का बुरा हाल हो गया. इस तरह पांच बार की चैंपियन मुंबई का हार्दिक पर लगाया दांव फेल हो गया.
पंजाब किंग्स में हो रहा है हार्दिक का ट्रेड?
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चा जोरों पर है. हार्दिक को मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब के साथ ट्रेड कर रही है. डील लगभग पूरी हो चुकी है, बस उसका आधिकारिक होना बाकी है. वहीं, इस ट्रेड डील के मुताबिक पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस जाएंगे. आईपीएल 2027 से पहले पंजाब और मुंबई के बीच सीजन बड़ा ट्रेड बनने जा रहा है.
हार्दिक को नहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने से दिक्कत
वहीं, दूसरी तरफ हार्दिक ने भी साफ कर दिया है कि उन्हें पंजाब किंग्स में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने से कोई दिक्कत नहीं है. हार्दिक के इस कमिटमेंट से पंजाब किंग्स की ताकत दोगुनी हो गई है. क्योंकि मुंबई में जब लौटे थे तो उनकी शर्त कप्तानी थी, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. इस तरह हार्दिक पांड्या की पंजाब में एंट्री से न सिर्फ उसका गेम बदलेगा, बल्कि टीम को इस लीग महा-हथियार भी मिल जाएगा.
