ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, SCO कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान भी हिस्सा लेगा।

पाकिस्तान सरकार ने इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने संघीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला ऐसा मौका है, जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत आ रहा है।

एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘पाकिस्तान नई दिल्ली में SCO सभ्यता संवाद में हिस्सा लेगा। पाकिस्तान सरकार ने 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO सभ्यता संवाद में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है।’

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, ताकि वे सभ्यताओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक समझ से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकें।

पाकिस्तान सरकार, SCO ढांचे के भीतर आपसी सम्मान की भावना के साथ, सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने और लोगों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की पहल पर आयोजित हो रहे इस मंच का उद्देश्य यूरेशियाई क्षेत्र के देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है, जिसके लिए भारत ने पाकिस्तान समेत SCO के सभी 10 सदस्य देशों को आधिकारिक निमंत्रण भेजा है।

SCO में कितने देश हैं?

पढ़ें  पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

SCO में 10 सदस्य देश हैं- बेलारूस, चीन, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान। भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment