अंडर-19 एशिया कप: भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शनिवार को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर एक विकेट रहते हासिल किया।

भारत की इस रोमांचक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और भविष्य के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार बताया और कहा कि उन्हें युवा खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है।

नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन! आज के बेहतरीन प्रदर्शन और मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को उनके आगे के सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

रोमांचक मैच में चमके मोहित उल्वा

मोहित उल्वा और मनल चौहान ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने एक एक समय 252 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। उसे मैच जीतने के लिए 86 रनों की जरूरत थी।

हालांकि, 8 विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ये मैच हार जाएगी। मगर मोहित-मनल ने शानदार पारियों ने टीम को सिर्फ एक विकेट से यादगार जीत दिला दी।

मनल-मोहित उल्वा की जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मगर, जब भारत को 30 रनों की जरूरत थी तब मनल आउट हो गए, फिर मोहित ने चिगुरूपति वेंकटा के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।

पढ़ें  भारतीय टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में अब तक कोई भी देश नहीं कर पाया यह कारनामा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment