ग्रेटर नोएडा की गगनचुंबी बिल्डिंग्स से गिर रहा प्लास्टर, हल्की आंधी में भी हिल रहे सपनों के आशियाने

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसायटी में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ा हादसा टल गया।

टावर-जी की 22वीं मंजिल पर फ्लैट संख्या-2205 में छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई आसपास नहीं था।

फ्लैट में रहने वाली रेखा दीक्षित ने बताया कि घटना के समय वह और उनका बेटा बेड पर बैठे थे। प्लास्टर बेड के ठीक बगल में गिरा। यदि वह बेड पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेखा ने मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि दरारें आने की शिकायत पर टीम बाहर से मिस्त्री बुलाने की सलाह देती है और काम करने से मना कर देती है।

प्लास्टर गिरने की कई घटनाएं हो चुकी

निवासियों का कहना है कि सोसायटी में प्लास्टर गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी है। शिकायत के बावजूद रिपेयरिंग नहीं कराई जाती। हाल ही में अरिहंत अंबर सोसायटी में प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसके बाद भी बिल्डर और मेंटेनेंस प्रबंधन गंभीर नहीं है। निवासियों ने निर्माण की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने सोसायटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि 10 साल पुरानी इमारतों में इस तरह प्लास्टर गिरना चिंताजनक है। इस संबंध में मेंटेनेंस से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

पढ़ें  निक्की हत्याकांड में दोनों पक्षों में सुलह, बच्चों के नाम होगी प्रॉपर्टी; 9 महीने बाद कैसे सुलझा ये मामला?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment