प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन, पहले चरण में 40 सोसाइटियों में डस्टबिन लगाने की योजना

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और पाॅलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए प्राधिकरण, आईपीसीए और किया इंडिया (सीएसआर के अंतर्गत) ने मिलकर एक और पहल की है। ग्रेटर नोएडा स्थित सोसाइटियों में प्लास्टिक/पाॅलिथीन एकत्रित करने के लिए डेवलप रिस्पोंसबिल आउटलुक फाॅर प्लास्टिक (डीआरओपी) योजना के अंतर्गत निशुल्क विशेष प्लास्टिक बिन लगाए जाएंगे। ये सभी सोसाइटियां बल्क वेस्ट जेनरेटरों की श्रेणी में आती हैं। पहले चरण में 40 सोसाइटियों में डस्टबिन लगाने की योजना है। इन विशेष प्लास्टिक बिन में एकत्रित होने वाले प्लास्टिक वेस्ट की ढुलाई के लिए एक वाहन भी लगाया गया है। डस्टबिन में एकत्र प्लास्टिक को रोजाना इस वाहन से ढुलाई कर प्रोसेसिंग प्लांट तक लाया जाएगा और उसे प्रोसेस किया जाएगा। शुक्रवार को इस योजना का शुभारंभ किया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने कार्यालय के गेट से वाहन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके जरिए प्लास्टिक/पाॅलिथीन के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों और पर्यावरण के नुकसान पर प्रकाश डाला गया। नुक्कड़ नाटक में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और रीसाइकिल करने के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। ऑडिटोरियम के बाहर प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकिल कर निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ये विशेष प्लास्टिक बिन उन सोसाइिटयों में लगाई जाएंगी, जहां पर सूखे और गीले कूड़े को सेग्रिगेट किया जा रहा है। सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बल्क वेस्ट जेनरेटरों को वेस्ट सेग्रिगेट करने और उसे प्रोसेस करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने निवासियों से ग्रेटर नोएडा को प्लास्टिक/पाॅलिथीन मुक्त बनाने के लिए दो डस्टबिन रखकर कूड़े को सेग्रिगेट करने की अपील की। आईपीसीए के सचिव अजय गर्ग और उपनिदेशक डाॅ राधा गोयल ने कहा कि इस पहल का मकसद ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक का पुनउर्पयोग कर सुव्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन लागू करना है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के निवासियों को प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

पढ़ें  ओएसडी गुंजा सिंह ने सैनी गांव में किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के लिए कूड़े को डस्टबिन में ही डालने और सूखे व गीले कूड़े को सेग्रिगेट करने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, शहर की कई आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment