पीएम मोदी आज पहले SCO सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली में आज (शुक्रवार, 20 नवंबर) से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले ‘सभ्यतागत संवाद मंच’ (Civilisational Dialogue Forum) का आयोजन होने वाला है. पुराने किले में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय बैठक का पीएम मोदी आज उद्घाटन करने वाले हैं. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना किला में भव्य तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा.

पाकिस्तानी मंत्री भी होंगे शामिल

इस समिट में SCO देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भी इस बैठक में शामिल होंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा, जब कोई पाकिस्तानी नेता भारत दौरे पर आएगा. लिहाजा, मुसादिक मलिक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. बता दें कि SCO का मेंबर होने के कारण भारत की ओर से पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया था. पाकिस्तान के अलावा चीन, ईरान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत करीब 15 देशों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य

इस शिखर सम्मेलन का असली उद्देश्य सदस्य देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को सामने लाना, आपसी जनसंपर्क मजबूत करना और सांस्कृतिक संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देना है. जानकारी के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में ‘सभ्यताओं का संवाद- सांस्कृतिक प्रस्तुति’ शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें संगीत, नृत्य और अन्य माध्यमों से SCO देशों की संस्कृति को दिखाया जाएगा.

इसके अलावा ‘अस्तित्व – हमारे अस्तित्व का सार’ शीर्षक से प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी. इसके जरिए भारत के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. वहीं, 21 और 22 नवंबर को चार विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्वानजन, शिक्षाविद्, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि भाग लेंगे.

पढ़ें  पीएम मोदी ने की पश्चिम बंगाल के BJP सांसदों से मुलाकात, बोले- 'हमें कड़ी मेहनत करनी है, ताकि विधानसभा चुनाव जीत सकें'

एससीओ क्या है और इसका काम क्या?

SCO का पूरा नाम शंघाई सहयोग संगठन है. यह अंतरराष्ट्रीय संगठन यूरेशिया और एशिया के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देता है. रूस और चीन ने मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी और उस वक्त इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को मिलाकर कुल 6 देश थे. साल 2017 में भारत और पाकिस्तान भी संगठन का हिस्सा बना. वहीं, साल 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस को इसमें शामिल किया गया. इस तरह से वर्तमान में इस संगठन में कुल 10 सदस्य देश शामिल हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment