देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एक साल के भीतर तीसरी बार दून का दौरा, IMA POP को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को देहरादून पहुंच चुकी हैं।

देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति का किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर देहरादून एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आधे घंटे ‘जीरो जोन’ रहा मार्ग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रपति निकेतन तक के मार्ग पर छह प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए थे।

काफिला गुजरने के दौरान पूरे मार्ग को करीब आधे घंटे के लिए ‘जीरो जोन’ घोषित कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। इस दौरान राहगीरों और आम जनता को भीषण धूप में काफिले के गुजरने का इंतजार करना पड़ा।

आगामी कार्यक्रम पर एक नज़र

  • शुक्रवार (प्रवास): राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में ही रहेगा। इस इलाके के चारों तरफ सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।
  • शनिवार (मुख्य कार्यक्रम): राष्ट्रपति शनिवार सुबह भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (POP) में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और कैडेट्स की सलामी लेंगी।
  • शनिवार दोपहर: परेड के कार्यक्रमों के बाद, दोपहर ठीक 12 बजे राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
पढ़ें  मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक का समाजवादी पार्टी ने किया बहिष्कार, सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की सहयोग की अपील
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment