ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का रोडमैप तैयार, 900 करोड़ के प्रॉजेक्ट में बनाए जाएंगे 5 स्टेशन, 2 लाख यात्री रोजाना करेंगे सफर

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है. लंबे समय से जिस मेट्रो का इंतजार किया जा रहा था, वह अब पूरा होने की ओर बढ़ रहा है. दिल्ली में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) के सामने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना का प्रजेंटेशन दिया गया. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के प्रबंध निदेशक कृष्ण करुणेश ने प्रोजेक्ट की तकनीकी और आर्थिक जानकारी बोर्ड के सामने रखी. सफल प्रजेंटेशन के बाद उम्मीद है कि दीपावली से पहले केंद्र और राज्य सरकार से अंतिम मंजूरी मिल सकती है.

5 नए स्टेशन बनेंगे 

नई योजना के अनुसार, मेट्रो लाइन नोएडा सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 (किसान चौक) तक जाएगी. यह रूट करीब 7.5 किलोमीटर लंबा होगा. इस पर 5 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक) शामिल हैं. इस परियोजना पर करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसका खर्च केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे. परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा नहीं है. ऐसे में लोग कैब या निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे रोजाना काफी खर्च होता है. मेट्रो शुरू होने के बाद करीब 2 से 5 लाख यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. यात्रा का खर्च भी काफी कम हो जाएगा और लोगों का समय बचेगा.

जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

पढ़ें  चार बच्‍चों की मां से चाय की दुकान पर हुआ इश्‍क, अवैध र‍िश्‍ते का ऐसा हुआ खौफनाक अंत; पुल‍िस भी दंग

यह एक्वा लाइन एक्सटेंशन भविष्य में गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक प्रस्तावित नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर से भी जुड़ेगा. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग मेट्रो और रैपिड रेल के जरिए बिना ट्रैफिक जाम में फंसे आसानी से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे. इससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment