बदायूं में अधिकारियों की हत्या मामले की जांच के लिए CM के निर्देश पर SIT गठित, मंडलायुक्त को सौंपी गई कमान

Sanchar Now
3 Min Read

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड HPCL पावर प्लांट में गुरुवार को जनरल मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही के भी आरोप लगे थे. जिसपर पहले एसएसपी और अब CO का तबादला कर दिया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने SIT गठित की है.

सीएन योगी ने बदायूं के CBG प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई. साथ ही कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है. निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक SIT का भी गठन किया गया है. CBG प्लांट की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है.

अगर कोई साजिश की संभावना दिखती है तो…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर इसको लेकर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने यह भी लिखा कि, ‘इस संबंध में अवगत कराना है कि दोषी पहले ही गिरफ्तार है, परंतु इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

HPCL पावर प्लांट के जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी का अजय प्रताप सिंह पहले प्लांट में कार्यरत था. नौकरी से निकाले जाने के बाद से उसका दोनों अधिकारियों से विवाद चल रहा था. मृतक पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी.

पढ़ें  GST अधिकारी बन 6 करोड़ का सोना लूटने वाला पंजाब से गिरफ्तार, करीबी दोस्त निकला मास्टरमांइड

राहुल पांडेय-1 को नए CO का सौंपा गया जिम्मा

मृतक के परिजनों ने का आरोप है बेटे की जान बच सकती थी लेकिन प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की. वहीं, इस घटना के बाद बदायूं SSP डा. बृजेश कुमार सिंह का तबादला कर उनकी जगह IPS अंकिता शर्मा को कमान सौंपा गया है. जबकि आज CO देवेंद्र कुमार को लखनऊ मुख्यालय भेज, राहुल पांडेय-1 को नए DSP के पद पर नियुक्त किया गया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment