सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल खत्म, प्रकाश राज ने किया धन्यवाद, कहा- आपके त्याग और…

Sanchar Now
3 Min Read

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन को कई फिल्मी सितारों का समर्थन मिला है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर अभिनेता प्रकाश राज( Prakash Raj) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोनम वांगचुक के त्याग और संघर्ष की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के लिए कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज शुरुआत से ही CJP के छात्र आंदोलन का समर्थन करते रहे हैं। बीती रात सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ लंबी बातचीत के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। वांगचुक ने कहा कि देश में किसी भी तरह की हिंसा रोकने और बातचीत के बाद बनी सहमति को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह एक वीडियो जारी कर पूरी जानकारी देंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सोनम वांगचुक की इस पोस्ट को प्रकाश राज ने भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘वांगचुक सर, आपके त्याग और देश की आवाज बनने के लिए आपका धन्यवाद।’

इससे पहले भी प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों और सोनम वांगचुक के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि वह देश के युवाओं के साथ एकजुट होकर खड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया, उनसे बातचीत की और सोनम वांगचुक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रकाश राज के प्रदर्शन में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। उन्होंने साफ कहा है कि वह आगे भी CJP और छात्रों की मांगों का समर्थन करते रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment