सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिलेंगे नए जज, जस्टिस शील नागू, जस्टिस संजीव सचदेवा और सीनियर एडवोकेट वी मोहना का नाम शामिल

Sanchar Now
1 Min Read

जबलपुर। सर्वोच्च न्यायालय कालेजियम ने 27 मई, 2026 को आयोजित अपनी बैठक मेंन्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति शील नागू, मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय सहित अन्य को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

इस सूची में न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, मुख्य न्यायाधीश, बाम्बे उच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, मुख्य न्यायाधीश, जम्मू एवं कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय और वी. मोहना, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय शामिल हैं।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मूलत: दिल्ली उच्च न्यायालय से संबंधित हैं। जबकि न्यायमूर्ति शील नागू जबलपुर से वकालत करते हुए एमपी हाई कोर्ट जज बने। फिर स्थानांतरित हुए।

पढ़ें  केंद्र सरकार ने नगालैंड के 8 जिलों और 21 पुलिस स्टेशनों को घोषित किया ‘अशांत’, 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment