दूल्हा बनकर नहीं, तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगा बेटा… शादी से पहले देश पर कुर्बान हुआ अलीगढ़ का ‘लाल’

Sanchar Now
2 Min Read

अलीगढ़। जिस घर में कुछ दिन बाद शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिवार बेटे की बारात निकालने और बहू के स्वागत की तैयारियों में जुटा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सेना में तैनात जवान करण चौधरी उर्फ सौरभ अब दूल्हा बनकर नहीं, बल्कि तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटेंगे। उनकी शादी 24 नवंबर को तय थी। इससे पहले ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई।

करण चौधरी उर्फ सौरभ मूल रूप से अतरौली क्षेत्र के गांव सरसा के रहने वाले थे। वह सेना में तैनात थे। लोलाब क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य के दौरान उन्हें गोली लगी।

घटना को आतंकवादियों की गोलीबारी से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां

करण के पिता पप्पू पेशे से चालक हैं। उनके बड़े भाई संजय चौधरी भी सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। परिवार में करण की शादी को लेकर उत्साह था। 24 नवंबर को उनकी शादी होनी थी। वह 17 नवंबर को श्रीनगर से छुट्टी लेकर दिल्ली आने वाले थे। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और परिवार को उनके आने का इंतजार था। लेकिन उनकी मृत्यु की खबर ने परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया।

तिरंगा में लिपटकर आएगा बेटा

जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का सपना परिवार ने देखा था, उसी बेटे के पार्थिव शरीर पर अब तिरंगा लिपटा होगा। शादी के लिए सजने वाला घर अब अपने लाल के अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है।

पढ़ें  उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए संयुक्त सचिव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment