नहीं होगा तमिलनाडु के CM-एक्टर विजय का तलाक, पत्नी संगीता ने वापस ली अर्जी, लगाए थे कई आरोप

Sanchar Now
4 Min Read

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है।

शुक्रवार को जब उनकी अर्जी पर सुनवाई हुई, तो संगीता ने वीडियो-कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर केस आगे न बढ़ाने की वजह बताई। जिसके बाद कोर्ट ने केस का निपटारा कर दिया।

स्थानीय अदालत ने 15 जून को विजय और उनकी पत्नी के तलाक के केस की कार्यवाही स्थगित कर दी थी और अगली सुनवाई 7 अगस्त के लिए तय की थी।

फरवरी 2026 में, संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की और अपनी शादी खत्म करने की मांग की। खबरों के मुताबिक, अर्जी में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और साथ छोड़ देने का आरोप लगाया गया था।’

संगीता ने लगाए थे विजय पर आरोप 

कोर्ट में दायर अर्जी के अनुसार, संगीता ने दावा किया था कि उन्हें 2021 में पता चला कि विजय कथित तौर पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में शामिल थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि यह इस रिश्ते में रहते हुए उन्हें मानसिक परेशानी हुई।

अर्जी में यह भी दावा किया गया कि विजय परिवार से दूर होते गए, उन्हें अपने प्रोफेशनल और पब्लिक कार्यक्रमों से अलग रखा और भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक सहयोग देना बंद कर दिया।

साल 1998 में हुई थी विजय-संगीता की शादी

विजय और संगीता की शादी पहले 1998 में ब्रिटेन में रजिस्टर हुई थी और फिर 1999 में चेन्नई में पारंपरिक तरीके से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – जेसन संजय और दिव्या साशा।

पढ़ें  अब फिल्में बनाएंगे गीता बसरा और हरभजन सिंह, कपल ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, जानें कब आएगी पहली फिल्म

जब संगीता ने विजय के साथ पब्लिक इवेंट्स में जाना बंद कर दिया, तो कुछ समय तक उनके अलग होने की अफवाहें उड़ती रहीं, लेकिन कोर्ट में मामला जाने से पहले किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई बात नहीं की।

सुनवाई के दौरान विजय और उनकी पत्नी संगीता दोनों ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की जिसके बाद जिसके बाद अर्जी वापस लेते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया।

कौन हैं विजय की पत्नी संगीता?

संगीता लंदन में रहने वाली श्रीलंकाई तमिल थीं। विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कागा’ देखने के बाद वे उनसे मिले चेन्नई आईं थी। विजय उनके सादगी से प्रभावित हुए और उन्हें परिवार से मिलने के लिए घर बुलाया। साल 1999 में विजय के परिवार ने शादी का प्रस्ताव रखा। 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में उन दोनों की शादी हुई।

संगीता ने डाली तलाक की अर्जी

फरवरी में संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। जिसके बाd 15 जून को सुनवाई की पहली तारीख के दौरान दोनों ही कोर्ट में नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने उसरी सुनवाई के लिए 7 अगस्त का समय रखा था।

चुनाव के दौरान चर्चा में रहा था मामला

चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था। एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं। वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment