स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस बल की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को देखते हुए इन पदकों की घोषणा की है।
सम्मान पाने वाले अधिकारी
सम्मान पाने वालों में आईजी से लेकर गुल्मनायक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। जिनमें दो पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सम्मान दो अलग-अलग श्रेणियों में दिया जा रहा है। इनमें आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के आधार पर, जबकि छह को उनके किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए चुना गया है।
सेवा के आधार पर इन्हें मिलेगा सम्मान
नीलेश आनंद भरणे, आईजी साइबर, साइबर व एसटीएफ।
रेवाधर मठपाल, एएसपी, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल।
भास्कर लाल शाह, सीओ, सचिवालय व विधानसभा सुरक्षा।
त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीओ, चमोली।
मनीष जस्वाल, सीओ, पुलिस मुख्यालय।
गिरीधर सिंह रावत, इंस्पेक्टर, पुलिस मुख्यालय।
मोहम्मद यासीन, इंस्पेक्टर, पुलिस मुख्यालय।
दिनेश चंद्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
विशिष्ट कार्य के लिए इन्हें मिलेगा सम्मान
स्व. मनोज मनराल, निरीक्षकम, एलआईयू देहरादून (मरणोपरांत)।
स्व. विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, टिहरी गढ़वाल (मरणोपरांत)।
सुनील कुमार मीणा, आईजी कार्मिक।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार।
शांतनु पराशर, एएसपी, साइबर थाना देहरादून।
मनोज असवाल, सीओ, इंटेलिजेंस।
