Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज रामानुज जयंती का पूरा पंचांग देखें, शुभ मुहूर्त, योग, राशिफल

Sanchar Now
2 Min Read

आज वैशाख माह की स्कंद षष्ठी मनाई जा रह है। यह दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
स्कंद षष्ठी के अवसर पर कई योग भी बन रहे हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 22 April 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल षष्ठी
मास: वैशाख
दिन: बुधवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल षष्ठी – रात्रि 10 बजकर 49 मिनट तक, फिर सप्तमी
योग: अतिगण्ड – प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक, फिर सुकर्मा
करण: कौलव – दोपहर 12 बजकर 01 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 49 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 51 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: प्रातः 09 बजकर 50 मिनट (23 अप्रैल)
चंद्रास्त का समय: रात्रि 12 बजकर 25 मिनट पर (23 अप्रैल)

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मेष राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मिथुन राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: दोपहर 12 बजकर 57 बजे से दोपहर 02 बजकर 26 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 07 बजकर 27 मिनट से प्रातः 09 बजकर 04 मिनट तक

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 21 दिसंबर 2025 : आज पौष शुक्ल प्रतिपदा तिथि है, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का नक्षत्र

आर्द्रा नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 13 मिनट तक, फिर पुनर्वसु
स्थान: 6°40’ मिथुन राशि से 20°00’ मिथुन राशि तक
नक्षत्र स्वामी: राहु
राशि स्वामी: बुधदेव
देवता: रुद्र (भगवान शिव का संहारक रूप)
प्रतीक: आंसू की बूंद
सामान्य विशेषताएं: अत्यंत बुद्धिमान, चतुर, भौतिकवादी, परिवर्तनशील, जिज्ञासु, आत्म-केंद्रित, कभी-कभी अविश्वसनीय और क्रोधित होने वाले। यह नक्षत्र विनाश के माध्यम से पुनरुद्धार और अहंकार के त्याग का प्रतीक है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment