Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 November 2026: आज सोमवार व्रत के साथ छठ पर्व का अंतिम दिन उषा अर्घ्य है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, गर करण, गण्ड योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे तो सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. सोमवार का दिन शिव व्रत और छठ पूजा के अंतिम दिन की वजह से धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार की रात 2:01 से शुरू होकर मंगलवार तड़के 4:19 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 18 नवंबर को तड़के 6:05 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6:45 बजे सूर्योदय और शाम 5:37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12:12 बजे चंद्रोदय और रात 11:29 बजे चंद्रास्त होगा. सोमवार को एक ओर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ होगा, वहीं दूसरी ओर सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में सोमवार व्रत और छठ पूजा के अंतिम दिन का यह संयोग भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित है. सोमवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद शिव मंदिर जाकर या घर के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें. शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, अक्षत, चंदन और पुष्प अर्पित करें. धूप-दीप जलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. अंत में भगवान शिव की आरती करें और सुख-शांति की प्रार्थना करें. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है. भक्त सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मनोकामना पूर्ति के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं. छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसे उषा अर्घ्य कहते हैं. इस दौरान व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में खड़े होकर सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं. इसके बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 नवंबर 2026
आज की तिथि- सप्तमी – 04:19 ए एम, 17 नवंबर तक, अष्टमी तिथि
आज का नक्षत्र- श्रवण – 02:17 ए एम, 17 नवंबर तक, धनिष्ठा नक्षत्र
आज का करण- गर – 03:13 पी एम तक, वणिज – 04:19 ए एम, 17 नवंबर तक
आज का योग- गण्ड – 07:16 ए एम तक
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मकर राशि
उषा अर्घ्य और पारण का समय: सुबह लगभग 6:36 बजे से 6:44 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:45 ए एम
सूर्यास्त- 05:28 पी एम
चन्द्रोदय- 12:21 पी एम
चन्द्रास्त- 11:12 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 16 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 ए एम से 05:52 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:28 पी एम से 05:55 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, 17 नवंबर
अमृत काल: 02:40 पी एम से 04:27 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:45 ए एम से 02:17 ए एम, 17 नवंबर
शिववास: भोजन में – 04:19 ए एम, 17 नवंबर तक, श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 16 नवंबर 2026
राहुकाल: 08:05 ए एम से 09:26 ए एम
यमगण्ड: 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक काल: 01:27 पी एम से 02:47 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:28 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्य: 06:39 पी एम से 08:25 पी एम, 17 नवंबर
दिशाशूल: पूर्व
