आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 3 अक्टूबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, देखें शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 October 2026: आज जितिया का निर्जला व्रत है, जिसे ​जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं. इसमें माताएं व्रत रखकर गंधर्व राजा जीमूतवाहन की पूजा करते हैं. इसके अलावा आज मासिक कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, बव करण, वरीयान् योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. आज अष्टमी श्राद्ध पर उन पितरों का श्राद्ध होगा, जिनका निधन किसी भी माह की अष्टमी तिथि को हुआ हो. आज श्राद्ध और तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त 11:46 ए एम से 12:34 पी एम तक और रौहिण मुहूर्त 12:34 पी एम से 01:21 पी एम तक है.

आज जितिया पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में सूर्यास्त बाद है. आप शाम 06:04 बजे से रात 08:31 बजे के बीच पूजा कर सकते हैं. पूजा के समय जितिया व्रत कथा जरूर पढ़ें, जिसमें जीमूतवाहन की दया और नाग वंश की रक्षा का वर्णन है. वहीं इस व्रत में अभिमन्यु के पुत्र की ब्रह्मास्त्र से रक्षा की कथा भी पढ़ते हैं. आज मासिक कालाष्टमी व्रत में काल भैरव की पूजा करते हैं, उनकी कृपा से तंत्र-मंत्र, अकाल मृत्यु, रोग, दोष, भय आदि से मुक्ति मिलती है. वहीं शनिवार व्रत में काले तिल, सरसों के तेल, नीले फूल, शमी के पत्ते आदि से शनिदेव की पूजा करें. लोहा, कंबल, काले वस्त्र, काली उड़द आदि का दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें. शनि कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 11 नवंबर 2025 : आज मार्गशीर्ष सप्तमी तिथि, जानें शुभमुहूर्त और भद्राकाल का समय

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- सप्तमी – 07:59 ए एम तक, उसके बाद अष्टमी – 05:51 ए एम, अक्टूबर 04 तक, फिर नवमी
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 01:29 ए एम, अक्टूबर 04 तक, फिर पुनर्वसु
आज का करण- बव – 07:59 ए एम तक, बालव – 06:54 पी एम तक, कौलव – 05:51 ए एम, अक्टूबर 04 तक, फिर तैतिल
आज का योग- वरीयान् – 03:21 पी एम तक, उसके बाद परिघ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:15 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:05 बजे
चंद्रोदय: रात 11:32 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 01:04 बजे

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:26 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:34 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:08 पी एम से 02:56 पी एम
अमृत काल: 04:05 पी एम से 05:35 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:46 पी एम से 12:35 ए एम, अक्टूबर 04

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:44 ए एम से 09:12 ए एम
चर-सामान्य: 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:39 पी एम से 03:07 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:07 पी एम से 04:36 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:05 पी एम से 07:36 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:08 पी एम से 10:39 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:39 पी एम से 12:10 ए एम, अक्टूबर 04
चर-सामान्य: 12:10 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 04
लाभ-उन्नति: 04:44 ए एम से 06:15 ए एम, अक्टूबर 04

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 11 November 2024 : आज से भीष्म पंचक प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:15 ए एम से 07:44 ए एम
राहुकाल- 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:15 ए एम से 07:02 ए एम, 07:02 ए एम से 07:50 ए एम
यमगण्ड- 01:39 पी एम से 03:07 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 07:59 ए एम तक, गौरी के साथ – 05:51 ए एम, अक्टूबर 04 तक, सभा में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment