Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 October 2026: आज इंदिरा एकादशी व्रत का पारण है. जो लोग कल व्रत थे, वे आज सुबह 6:17 बजे से सुबह 8:38 बजे के बीच पारण करके व्रत को पूरा कर लें. इसके अलावा आज बुधवार व्रत, गणेश पूजा और द्वादशी श्राद्ध है. आज के पंचांग अनुसार, आज आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि, मघा नक्षत्र, कौलव करण, शुभ योग, उत्तर का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. आज उन पितरों का श्राद्ध और तर्पण है, जिनका निधन किसी भी महीने की द्वादशी तिथि को हुआ है. आज के श्राद्ध और तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त 11:45 ए एम से दोपहर 12:32 पी एम तक है, उसके बाद से रौहिण मूहूर्त दोपहर 12:32 पी एम से दोपहर 01:19 पी एम तक है. आज का अपराह्न काल दोपहर 01:19 पी एम से दोपहर 03:40 पी एम तक रहेगा.
जो लोग आज बुधवार व्रत हैं, वे शुभ योग में लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:17 ए एम से 07:45 ए एम या फिर अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 07:45 ए एम से 09:13 ए एम के बीच गणेश जी की स्थापना करके पूजा करें. उनको सिंदूर, मोदक, फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, दूर्वा आदि चढ़ाएं. बुधवार व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र का जाप करके अपने मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं. गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, उनकी कृपा से आपके संकट दूर होंगे और जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता आएगी. आज बुध दोष को दूर करने के लिए हरी मूंग का दान करें. गाय को हरा चारा खिलाएं. हरे रंग के कपड़े पहने. हरे रंग के फल, वस्त्र, कांसे के बर्तन आदि का दान करें.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 11:16 पी एम तक, फिर त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- मघा – 09:40 पी एम तक, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- कौलव – 11:53 ए एम तक, तैतिल – 11:16 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- शुभ – 02:52 ए एम, अक्टूबर 08 तक, उसके बाद तैतिल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:17 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:00 बजे
चंद्रोदय: 03:54 ए एम, अक्टूबर 08
चंद्रास्त: 03:57 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:39 ए एम से 05:28 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:06 पी एम से 02:53 पी एम
अमृत काल: 07:20 पी एम से 08:53 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 08
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:17 ए एम से 07:45 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:45 ए एम से 09:13 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:41 ए एम से 12:09 पी एम
चर-सामान्य: 03:05 पी एम से 04:32 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:32 पी एम से 06:00 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:33 पी एम से 09:05 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:05 पी एम से 10:37 पी एम
चर-सामान्य: 10:37 पी एम से 12:09 ए एम, अक्टूबर 08
लाभ-उन्नति: 03:13 ए एम से 04:45 ए एम, अक्टूबर 08
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:45 ए एम से 09:13 ए एम
गुलिक काल- 10:41 ए एम से 12:09 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:32 पी एम
राहुकाल- 12:09 पी एम से 01:37 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
नन्दी पर – 11:16 पी एम तक, फिर भोजन में.
