यूपी की राजधानी लखनऊ में सआदतगंज इलाके में सोमवार को चबूतरे और उसके पास खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। सुयश की कार खड़ी थी। ऋषभ ने कार खड़ी करने का विरोध किया था। इस दौरान आरोपी ऋषभ ने फायरिंग कर दी है। गोली लगने से दोस्त सुयश,उसके पिता और चाचा की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत कई बड़े अफसर मौजूद हैं।
घटना करीब साढ़े 10 बजे नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला इलाके में हुई, जहां मंदिर के पास चबूतरा बना रहा है वहीं खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। पुलिस के बयान के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ऋषभ शुक्ला (30) ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से शिवाजी तिवारी (62), शिवेंद्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) को गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस तथा पुलिस वाहनों की मदद से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। वारदात करने वाला आरोपी ऋषभ शुक्ला और मारा जाने वाला सुयश तिवारी दोनों दोस्त थे। लोगों के मुताबिक दोनों में दोस्ती थी।
पिस्तौल और चार खोखा कारतूस बरामद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। मृतकों के पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
शिवाजी आरएसएस से लखनऊ पश्चिम के सह जिला कार्यवाह रहे
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। लोगों के मुताबिक, शिवाजी- आरएसएस से लखनऊ पश्चिम के सह ज़िला कार्यवाह रहे हैं। इसके अलावा हाइडिल (बिजली विभाग) से रिटायर पीए हैं। भाई शिवेंद्र एलयू में बाबू थे। शिवजी का बेटा सुयश का बिजली का काम करता है। लाइट एंड साउंड की दुकान बाजार खाला में थी। वहीं आरोपी ऋषभ मर्चेंट नेवी में रहा है बताया जा रहा है।
