UP वाले ध्यान दें! 16 घंटे न बिजली बिल जमा होगा, न प्रीपेड मीटर रिचार्ज; जानें कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार दोपहर बाद तक बिजली से जुड़े कोई काम नहीं हो सकेंगे. कारण है कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस और कॉन्फिग्रेशन किया जाएगा, जिसके चलते बिजली से जुड़ीं सभी सेवाएं बाधित रहेंगी. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि कल दोपहर से पहले बिजली से जुड़े अपने काम निपटा लें.

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता (आईटी) अरविंद सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहयोगी डिस्कॉम पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को शामिल हैं, इनमें आरएमएस बिलिंग सिस्टम पर मेंटेनेंस और कॉन्फिग्रेशन किया जाएगा.

इसके चलते तीन अप्रैल की रात 10 बजे से लेकर चार अप्रैल को दोपहर दो बजे तक कुल 16 घंटे के लिए बिजली संबंधित कई सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी. इस अवधि में बिलिंग सिस्टम, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं, बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जेनरेशन और भार वृद्धि शामिल हैं, यह सभी सेवाएं बाधित रहेंगी. उन्होंने बताया कि यह काम कराए जाने से संबंधित जानकारी सभी बिजली विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को दे दी गई है.

पढ़ें  नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, महिला पुलिसकर्मियों को म‍िलेगी स्कूटी और मोबाइल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment