वृंदावन में पानी के टैंक में डूबने से 4 छात्रों की मौत, सफाई के दौरान हुआ हादसा

Sanchar Now
2 Min Read

वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि गुरुकुल में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पानी के टैंक को साफ करने के लिए उतरे पांच छात्र जहरीली गैस की चपेट में आ गए। पांचों टैंक में बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की मृत्यु हो गई। एक की हालत स्थिर है। घटना के बाद गुरुकुल संचालक मौके से भाग निकला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी सुखेंद्र मिश्रा के मकान में किराए पर मध्य प्रदेश के ही रहने वाला आशीष कुमार सिंह वर्ष 2022 से महर्षि पाणिनि गुरुकुल चला रहा था। करीब 200 छात्रों का यह पंजीकरण था, गुरुकुल के हास्टल में करीब 100 बच्चे रह रहे थे। गुरुकुल प्रबंधन ने यहां जमीन में बने टैंक की सफाई के लिए छात्रों की ड्यूटी लगाता है।

मंगलवार रात रात सवा 10 बजे गुरुकुल परिसर में बने करीब 12 फीट गहरे पानी और तीन फीट चौड़े टैंक से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसकी वजह जानने और टैंक को ठीक करने के लिए पांच छात्र एक के बाद एक नीचे उतर गए। टैंक बंद होने के कारण उसमें गैस बन गई थी। गैस की चपेट में आकर सभी छात्र बेहोश हो गए। यह देख वहां अन्य छात्रों ने उन्हें बाहर निकाला।

सभी को अन्य छात्रों ने बाहर निकाला, तब तक चार की मृत्यु हो चुकी थी। डीएम सीपी सिंह, नगर आयुक्त ओजस्वी राज समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मरने वाले छात्रों में जबलपुर निवासी 20 वर्षीय मनु कटारे, मेरठ निवासी 18 वर्षीय विशु शर्मा, कौशांबी निवासी 18 वर्षीय आर्यन पांडेय और मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी 17 वर्षीय देवांश शर्मा शामिल हैं, जबकि रुद्र उर्फ रुद्राक्ष की हालत अब स्थिर है। पांचों ने इसी वर्ष गुरुकुल में दाखिला लिया था। डीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें  सास-दामाद Love Story; परिवार की मिन्नतों और काउंसलिंग का अनीता पर नहीं पड़ा असर, राहुल के साथ ही बिताएगी जिंदगी, जल्द करेंगे शादी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment