बड़ी ‘डकैती’ से पहले नोएडा में यूपी एसटीएफ का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश घायल

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा-एसटीएफ और मथुरा पुलिस ने गुरुवार रात को मुठभेड़ के बाद एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. भरतपुर रोड के अडूकी की गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाश कैलाश को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. उसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैलाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात मथुरा पुलिस और नोएडा एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि कन्नौज का शातिर अपराधी कैलाश पादकी डकैती की बड़ी योजना बनाने जा रहा है. भरतपुर रोड के अडूकी गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया, तभी रोड किनारे बाइक पर आते हुए शातिर बदमाश कैलाश को रोकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में लगी गोली. घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया.

एसटीएफ टीम ने बताया कि एक लाख का शातिर बदमाश लूट डकैती और हत्या की कई मामले में वांछित चल रहा है. कानपुर जॉन से एक लाख का इनाम घोषित है. पुलिस अपराधी के खिलाफ दर्ज किए गए मामले की जानकारी जुटा रही है.

पढ़ें  राया हेरिटेज सिटी के मास्टर प्लान को मिली मंजूरी, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे सहित यह मिलेंगी सुविधाएं
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment