बारात जाने से चंद घंटे पहले दूल्हे का पेड़ पर लटका मिला शव, खुशियां मातम में बदलीं

Sanchar Now
2 Min Read

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही क्षेत्र में बारात जाने से चंद घंटे पहले दूल्हे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शाम को उसकी बारात जानी थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।

बरेली पुलिस के मुताबिक, जिले के शाही कस्बा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी देवेंद्र मौर्य (22) की शादी रिठौरा के उद्धानापुर गांव में तय हुई थी। शनिवार की शाम को बारात जानी थी। शुक्रवार को लग्न का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। देर रात तक डीजे पर नाच गाना चला था। डीजे की तेज आवाज पर मोहल्ले के कुछ लोगों को आपत्ति जताई थी। तब उसकी जगह बदली गई थी। रात दो बजे तक देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के आरोप की भी जांच की जा रही है।

देवेंद्र सिंह, थाना अध्यक्ष

परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया

शनिवार सुबह देवेंद्र साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों का कहना है कि देवेंद्र का शव पतली रस्सी से आम के टहनी में बंधा था। उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। उनका कहना था कि इतनी कम ऊंचाई से आत्महत्या नहीं की जा सकती। देवेंद्र के पिता रामदास मौर्य का कहना है कि बेटे की हत्या कर शव लटकाया गया है। थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment