हर घर तिरंगा जन आंदोलन बने, हाईलेवल अधिकारियों के साथ मीटिंग में योगी के ये निर्देश भी

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को जोड़ने का माध्यम है।

उन्होंने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में इस वर्ष 5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‘सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण’

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण, उपलब्धता और वितरण की समयबद्ध व्यवस्था हो। स्वयं सहायता समूहों, खादी ग्रामोद्योग संस्थाओं, एमएसएमई इकाइयों और स्थनीय उत्पादन केंद्रों को भी अभियान से जोड़ें। 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि सरकारी और अर्धसरकारी संस्थानों, स्थानीय ग्राम निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों पंचायतों, राशन दुकानों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न भवनों पर तिरंगा फहराया जाए।

तिरंगा थीम पर सजाएं भवन

सीएम ने कहा कि तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा थीम पर आधारित रंगोली, प्रकाश सज्जा और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे कार्यक्रम आयोजित करें। प्रमुख सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों और सार्वजनिक स्थलों को भी तिरंगा बीम पर सजाया जाय। विद्यालयों और महाविद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों पर चित्र प्रदर्शनी, चित्रांकन प्रतियोगिताएं और वंदे मातरम् गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित करें।

ऐसे होंगे आयोजन

  • 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन ऐक्शन दिवस पर विशेष कार्यक्रम
  • 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सग्राम से जुडे स्मारको और स्मृति स्थलों पर आयोजन
  • 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, लखनऊ समेत सभी जिला मुख्यालयों पर विभाजन विभीषिका विषयक प्रदर्शनी
  • 14 को विभाजन पीड़ित, शरणार्थी परिवारों के साथ कैडल मार्च
  • 14-15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण
  • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह
पढ़ें  विधवा भाभी के बेडरूम में घुसा देवर, करने लगा गंदी हरकत, चीखने पर सास-ससुर ने कही ये बात

बढ़ रहा दायरा

  • 4.10 करोड से अधिक घरों पर 2022 में फहराया गया तिरंगा
  • 2024 और 2025 में 4.50 करोड से अधिक घरों तक अभियान की पहुंच
  • 2025 में 4.76 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराकर नया रेकॉर्ड बना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment