धामी मंत्रिमंडल की बैठक, पहली बार चंपावत में हुई कैबिनेट मीटिंग, उत्साहित नजर आई स्थानीय जनता

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून: भाजपा ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना उम्‍मीदवार घोषित किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट दिया गया है। दिनेश आर्य इस समय उत्‍तराखंड सरकार में दर्जाप्राप्‍त राज्‍यमंत्री हैं। वह राज्‍यस्‍तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्‍यक्ष हैं। वह भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष भी हैं। दिनेश आर्य को अपना उम्‍मीदवार बनाकर भाजपा ने दलित कार्ड खेला है।

दिनेश आर्य हल्द्वानी में रहते हैं। खास बात यह है कि पिछले दिनों हल्द्वानी में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली हुई थी। इसके बाद भाजपा पर दलित विरोधी आरोप लगे थे। माना जा रहा है कि भाजपा ने इस काट के लिए दिनेश आर्य को मैदान में उतारा है।

25 नवंबर को खत्‍म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल

आपको बता दें कि एक ओबीसी चेहरा कल्पना सैनी हरिद्वार से और एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा में पहले से हैं। वर्तमान सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को खत्‍म हो रहा है। इस सीट को भरने के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को उम्‍मीदवार बनाया है। इसके लिए मतदान 16 अक्‍टूबर को होगा।

उत्‍तराखंड में भाजपा के पास 47 विधायक

गौरतलब है कि राज्‍यसभा की एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के वोट की जरूरत होती है। उत्‍तराखंड में भाजपा के पास 47 विधायक हैं। इसी तरह कांग्रेस के पास 19 और अन्‍य दलों के पास 4 विधायक हैं। ऐसी स्थित में कांग्रेस के पास जीतने लायक आंकड़ा नहीं है।

पढ़ें  रोनाल्डो ने तोड़ा 5 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ही सीजन में दाग दिए इतने गोल; रचा इतिहास
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment