नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बंद होंगे 27 अवैध कट, हादसों पर लगेगी लगाम और जाम से मिलेगी राहत

Sanchar Now
4 Min Read

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में अवैध कटों को बंद किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए 27 अवैध कटों को बंद करने का फैसला लिया गया है। एआरटीओ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन कटों को कंक्रीट बैरियर या लोहे की ग्रिल लगाकर सील किया जाए।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सड़क दुर्घटनाओं और जाम की वजह बन रहे 27 अवैध कटों को बंद किया जाएगा। यह फैसला सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने लिया है। इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को अवैध कटों की सूची के साथ औपचारिक रूप से पत्राचार किया है।

एआरटीओ के अनुसार, सड़क सुरक्षा के लिहाज से ये 27 कट काफी संवेदनशील हैं। सड़कों पर अवैध रूप से बने ये कट अक्सर होने वाले हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। शॉर्टकट लेने के चक्कर में वाहन चालक गलत दिशा में मुड़ जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। इन कटों के कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है।

एआरटीओ ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और लोगों की जान को खतरे में डालना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में आने वाले इन अवैध कटों को कंक्रीट बैरियर या लोहे की ग्रिल लगाकर पूरी तरह बंद किया जाए। ऐसा करने से भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

पढ़ें  बिल्डर के PSO को दोस्त ने मारी गोली, हालत गंभीर,पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कट

  • सोहरखा गेट नं-2 के सामने
  • सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे
  • छिजारसी से बहलोलपुर गोलचक्कर के मध्य
  • शिवम इंटर कॉलेज के सामने छिजारसी

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अवैध कट

  • दुर्गा टॉकिज गोलचक्कर व मोजर बियर गोलचक्कर के मध्य
  • एलजी गोलचक्कर के पास मारुति सर्विस सेंटर के सामने
  • सूरजपुर-कासना मार्ग पर एलजी गोलचक्कर के पास रेलवे लाइन के पास
  • मकोड़ा गोल चक्कर और तिलपता गोल चक्कर के मध्य
  • अल्फा गोल चक्कर के पास
  • नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास परी चौक से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कट

  • गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने
  • एनआईयू के सामने
  • बीआईसी गेट के सामने

एनएचएआई क्षेत्र में अवैध कट

  • नौरंगपुर पेट्रोल पंप के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर
  • एनएच-91 (334 सी) पर आनंद अस्पताल के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर ग्राम-खोड़ा धर्मपुरा के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर त्यागी पेट्रोल पंप के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर अर्जुन पेट्रोल पंप के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर इंडियन पेट्रोल पंप अच्छेजा
  • एनएच-91 (334 सी) पर थाना बादलपुर के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर बादलपुर में करतार सिंह के आवास के पास
  • एनएच-91 (334 सी) पर बादलपुर में ब्लू डायमंड स्कूल के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर शिव मंदिर धूममानिकपुर कट
  • आइजीएल पंप ईपीई
  • नई बस्ती गांव कट
  • कोट गांव कट
  • आईजीएल पंप कोट गांव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment