हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हो रहे अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची YEIDA की टीम के साथ की अभद्रता और मारपीट, 20 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण और कॉलोनियां बसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद भूमाफिया और कॉलोनाइजर नियमों को ताक पर रखकर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मथुरा जिले की मांट तहसील के अंतर्गत ग्राम ढकू का है, जहां हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची प्राधिकरण की टीम के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।

दरअसल,भूमाफिया व कॉलोनाइजर भोले-भाले लोगों को सस्ते प्लॉट और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर अवैध कॉलोनियों में निवेश कराते हैं। आम लोग अपनी जीवनभर की बचत और गाढ़ी कमाई लगाकर जमीन खरीद लेते हैं, लेकिन जब प्राधिकरण अवैध निर्माण ध्वस्त करता है तो सबसे बड़ा नुकसान उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को उठाना पड़ता है। दूसरी ओर, अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर पैसा वसूलकर मौके से गायब हो जाते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हो रहा था निर्माण

प्राधिकरण की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, वृंदावन कट के पास ग्राम ढकू में गाटा संख्या 30मी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण के कानूनगो और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया गया।

पढ़ें  मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित का ही कर लिया अपहरण! पूजा के पैसे वापस मांगकर मांगी 1 लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना को गंभीरता से लेते हुए यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 20 नवंबर 2026 को थाना यमुनापार, मथुरा में मुकदमा अपराध संख्या 0446 दर्ज कराया गया। इसमें राहुल अग्रवाल, कुशलपाल, राजेंद्र समेत 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एवं विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अवैध कॉलोनियों में गरीबों की गाढ़ी कमाई दांव पर

यमुना प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर के अलावा अलीगढ़, टप्पल और मथुरा सहित अपने विभिन्न अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी घुमा दिया और कल नहीं यस अवैध निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment