हजारों फैंस के बीच शाहरुख खान यहां लॉन्च करेंगे ‘जवान’ का ट्रेलर, ग्रैंड इवेंट के लिए हो रही टिकट बुक

Sanchar Now
5 Min Read

‘पठान’ से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को हिलाने के बाद अब शाहरुख खान ‘जवान’ बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ की रिलीज हर तरीके से ग्रैंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था उसी दिन से फैंस इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित थे। प्रशंसकों के इस उत्साह को ‘जवान’ के गानों और इसके पिछले दिनों रिलीज हुए प्रिव्यू ने और भी बढ़ा दिया है। किंग खान के फैंस अब उनकी इस जबर्दस्त एक्शन फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास इन्हीं फैंस के लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुनकर यह झूम उठेंगे। दरअसल, शाहरुख खान खुद दुबई में एक मेगा के दौरान ‘जवान’ का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एटली कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। ‘जवान’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है और अब जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, वैसे-वैसे यह दोगुना होता जा रहा है। मेकर्स, 29 अगस्त को फिल्म का ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ गाना रिलीज करने वाले हैं। इस बीच शाहरुख ने एलान कर दिया है कि वह 31 अगस्त को दुबई में बुर्ज खलीफा पर ‘जवान’ का जश्न मनाने पहुंचेंगे। हालांकि, अभी उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह ट्रेलर लॉन्च करेंगे या नहीं।

ऑनलाइन चल रही खबरों की मानें तो ‘जवान’ का आधिकारिक ट्रेलर दुबई में 31 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के दुबई में ‘जवान’ के लिए एक मेगा इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। ऑनलाइन चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। संभावना है कि शाहरुख इस इवेंट में अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे और ‘जवान’ का ट्रेलर भी रिलीज कर सकते हैं। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे और मेरे साथ जवाना का जश्न मनाएं। और क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें… क्या कहते हैं? तैयार!’

पढ़ें  सरफराज खान ने सिलेक्टर्स को फिर दिया करारा जवाब, इंग्लैंड के खिलाफ ही ठोके 161 रन

‘जवान’ के ट्रेलर की चर्चाओं के बीच एक और खबर आ रही है, जिसने फैंस के बीच रोमांस पैदा कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस ने जवान के आईएमडीबी पेज पर ‘धन्यवाद सूची’ को देखा, जिसमें ‘जवान’ के निर्माता ने करण जौहर, पृथ्वीराज और यश के प्रति अपना खास आभार व्यक्त किया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि यश और पृथ्वीराज दोनों ही जवान के कन्नड़ और मलयालम संस्करण के लिए डबिंग कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ने अनुमान लगाया है कि हो सकता है कि यश और पृथ्वीराज का ‘जवान’ में कैमियो रोल हो या फिर दोनों डबिंग के लिए शाहरुख खान की आवाज बने हों।

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए वह कथित तौर पर एटली कुमार द्वारा निर्देशित ‘जवान’ में अभिनेता दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म में कैमियो रोल में  नजर आएंगे। वहीं रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा भी ‘जवान’ का अहम हिस्सा हैं। ‘जवान’ की रिलीज के बाद शाहरुख खान अगली बार फिल्म ‘डंकी’ में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment