आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 27 नवंबर 2026 : आज मार्गशीर्ष तृतीया तिथि, जानें राहुकाल और भद्राकाल का समय

Sanchar Now
5 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 November 2026: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, शुक्रवार व्रत और माता लक्ष्मी की पूजा है. आज दोपहर 03:08 पी एम से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो कल सुबह 06:54 ए एम तक है. इस योग में लक्ष्मी पूजा करने से आपके धन प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है. आज के पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, विष्टि करण, शुभ योग, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. सुबह में 09:48 ए एम के बाद से चतुर्थी तिथि लग रही है, इस तिथि में चंद्रोदय आज ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत आज है.

आज आप गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत हैं तो सुबह में 06:53 ए एम से लेकर सुबह 10:50 ए एम के बीच गणेश पूजा कर सकते हैं. गणेश जी को फूल, दूर्वा, अक्षत्, सिंदूर, धूप, दीप आदि अर्पित करके मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें और चतुर्थी की व्रत कथा सुनें. दिनभर फलाहार पर रहें. फिर चंद्रोदय रात 08:18 पी एम पर होगा, तो उस समय अर्घ्य दें. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. आज भद्रा सुबह में 06:53 ए एम से लेकर सुबह 09:48 ए एम तक है. इसका वास स्वर्ग में है तो कोई दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. आज पश्चिम दिशा में यात्रा न करें क्योंकि दिशाशूल है.

आज शाम 05:24 पी एम से माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको लाल फूल, सिंदूर, अक्षत्, पीली कौड़ियां और कमलगट्टा अर्पित करें. श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 2 नवंबर 2026 : आज अष्टमी तिथि उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, जानें पूजा का मुहूर्त

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 नवंबर 2026

आज की तिथि- तृतीया – 09:48 ए एम तक, चतुर्थी – 06:39 ए एम, नवम्बर 28 तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 03:08 पी एम तक, पुनर्वसु
आज का करण- विष्टि – 09:48 ए एम तक, बव – 08:11 पी एम तक, बालव – 06:39 ए एम, नवम्बर 28 तक, कौलव
आज का योग- शुभ – 11:51 पी एम तक, फिर शुक्ल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:53 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:24 बजे
चंद्रोदय: 08:18 पी एम
चंद्रास्त: 09:43 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:05 ए एम से 05:59 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 ए एम से 12:30 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 03:08 पी एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 28
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 28

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:53 ए एम से 08:12 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:12 ए एम से 09:31 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:31 ए एम से 10:50 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:09 पी एम से 01:27 पी एम
चर-सामान्य: 04:05 पी एम से 05:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 08:47 पी एम से 10:28 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:09 ए एम से 01:50 ए एम, नवम्बर 28
अमृत-सर्वोत्तम: 01:50 ए एम से 03:31 ए एम, नवम्बर 28
चर-सामान्य: 03:31 ए एम से 05:13 ए एम, नवम्बर 28

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 26 November 2024 : आज मार्गशीर्ष उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 08:12 ए एम से 09:31 ए एम
यमगण्ड- 02:46 पी एम से 04:05 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:59 ए एम से 09:41 ए एम, 12:30 पी एम से 01:12 पी एम
राहुकाल- 10:50 ए एम से 12:09 पी एम
भद्रा- 06:53 ए एम से 09:48 ए एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में – 09:48 ए एम तक, कैलाश पर – 06:39 ए एम, नवम्बर 28 तक, उसके बाद नंदी पर.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment