उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. एक अनियंत्रित टोयोटा ग्लैंजा कार ने सड़क किनारे ठेली लगाने वाले दो लोगों को टक्कर मार दी. इसके बाद कार नाले में जा गिरी. हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए.
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कार चालक गगन सेठ की मौत हो गई. गगन सेठ गाजियाबाद के राजनगर के रहने वाले थे.
दो ठेली लगाने वाले भी घायल
हादसे में ठेली लगाने वाले राजकुमार और सुधीर भी घायल हुए हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है.
पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. फिलहाल हादसे की वजह और कार के अनियंत्रित होने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
