नोएडा में बेटे के साथ समलैंगिक संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने युवक से समलैंगिक संबंध बनाने के विरोध में धारदार हथियार से हुई महिला की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर 24 घंटे में घटना का पर्दाफाश किया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार सुबह टिवोली फार्म हाउस के पास दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपित फतेहपुर का मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद है। वह पेंटर है और सर्फाबाद में किराए के कमरे पर रहता है। पत्नी की मौत के बाद उसके दो बच्चों का गाजियाबाद में एक परिवार पालन पोषण करता है।

महिला के बेटे से थे रिश्ते

उसने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले उसके पड़ोसी युवक से समलैंगिक संबंध हो गए थे। दोनों के संबंध का पता चलने पर युवक की मां विरोध करने लगी थी। वह बेटे के साथ मिलने-जुलने जुलने पर उस पर रोकटोक करने लगी थी, लेकिन वह युवक से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहता था। इसके लिए आरोपित ने योजना बनाई कि वह अपनी मौसी की बेटी की युवक की शादी करा देगा और इस बहाने दोनों आपस में आसानी से मुलाकात भी कर पाएंगे।

योजना के तहत वह बुधवार सुबह रिश्ते की बात युवक के घर पहुंचा, लेकिन महिला ने शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से भड़के आरोपित मोहम्मद शफीक ने चाकू से महिला के गले, पेट और सीने में कई बार वार कर निर्मम हत्या कर दी।

दरवाजे से खून बहता देख वह घटनास्थल से भाग गया। पड़ोसियों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली थी।

पढ़ें  जेवर में शॉर्ट सर्किट से जिम में लगी आग, दूसरी मंजिल पर PG में फंसे 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

लूट की घटना का रूप देने को मोबाइल लेकर भागा

पुलिस का कहना है कि आरोपित ने समलैंगिक संबंध में हत्या की बात को छिपाने के उद्देश्य से वह महिला का फोन लेकर भाग गया था। रास्ते में ईंट से मोबाइल भी तोड़ दिया जबकि हत्या में प्रयुक्त चाकू अपने पास रखा। वह रात के अंधेरे में नाले या किसी गहरे गड्ढे में फेंकने की फिराक में था, लेकिन विभिन्न स्थानों पर पुलिस की गश्त के चलते उसे मौका नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपित से चाकू और फोन बरामद किए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment